{"_id":"6a2a6976aa506afb530be0a6","slug":"video-crocodile-spotted-near-residential-area-in-tarapur-safely-rescued-by-forest-department-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हस्तिनापुर के तारापुर में आबादी के पास पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हस्तिनापुर के तारापुर में आबादी के पास पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ा
हस्तिनापुर क्षेत्र के तारापुर गांव में बुधवार को एक मगरमच्छ आबादी और खेतों के निकट पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ को देखकर लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय के निर्देशन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रखते हुए काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। स्वास्थ्य परीक्षण में मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ पाया गया, जिसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास गंगा नदी में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
वन विभाग के अनुसार इससे पहले भी तारापुर, कुंहेड़ा और बड़ी चामरौद क्षेत्र में मगरमच्छों के निकलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के कारण खादर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि मगरमच्छ या किसी अन्य वन्यजीव के दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें और स्वयं उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।