{"_id":"6a2a697997bb7601be03b1c2","slug":"video-meerutflood-preparedness-tested-in-hastinapur-mock-drill-conducted-at-bhimkund-ghat-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हस्तिनापुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी परखी, भीमकुंड घाट पर हुआ मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हस्तिनापुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी परखी, भीमकुंड घाट पर हुआ मॉकड्रिल
मेरठ के हस्तिनापुर के मनोहरपुर भीमकुंड गंगा घाट पर आगामी मानसून और संभावित बाढ़ आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को व्यापक मॉकड्रिल आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेंद्र मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न विभागों ने राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। मॉकड्रिल के दौरान गंगा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि और बाढ़ की काल्पनिक स्थिति बनाकर आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण किया गया।
अभ्यास के दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी बाढ़ दल की टीमों ने मोटरबोट और आधुनिक उपकरणों की सहायता से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत शिविरों तक पहुंचाने का प्रदर्शन किया। वहीं नाव पलटने की काल्पनिक घटना में डूब रहे लोगों को बचाने, प्राथमिक उपचार देने और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई। राहत शिविर में भोजन, आवास, चिकित्सा, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्थाओं का भी प्रदर्शन किया गया।
मॉकड्रिल में राजस्व, पुलिस, सिंचाई, अग्निशमन, चिकित्सा, पशुपालन, शिक्षा, जल निगम, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, एनसीसी, एनएसएस और आपदा मित्रों सहित कई विभागों ने भाग लिया। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने कहा कि आपदा के समय सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई से जनहानि को कम किया जा सकता है तथा इस तरह के अभ्यास आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक प्रभावी बनाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।