{"_id":"6a6db9d206d2a917cd0adc14","slug":"video-moga-mla-dr-amandeep-kaur-arora-inaugurated-road-construction-work-in-mehmevala-village-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मेहमेवाला गांव में सड़क निर्माण का कार्य करवाया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने मेहमेवाला गांव में सड़क निर्माण का कार्य करवाया शुरू
मोगा नगर निगम के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 16 के अंतर्गत गांव मेहमेवाला में गांव की फिरनी पर पी.सी (प्रीमिक्स कार्पेट) सड़क पर डालने के कार्य का शुभारंभ हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा मोगा नगर निगम की मेयर विनयपाल कौर और पार्षद विजय भूषण की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। हाल ही में विनयपाल कौर मोगा की मेयर चुनी गई हैं। इस अवसर पर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार और नगर निगम मोगा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सड़क, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है तथा विकास कार्य भविष्य में भी इसी गति से जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाकर लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी वार्ड निवासी को किसी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस मौके पर भारी संख्या में वार्ड निवासी व आम आदमी पार्टी के वालंटियर मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।