{"_id":"6987125b81523e217c01005a","slug":"video-moga-police-arrested-two-thieves-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Moga: फतहेगढ़ पंचतूर पुलिस ने पकड़े दो चोर, दुकान में की थी चोरी, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga: फतहेगढ़ पंचतूर पुलिस ने पकड़े दो चोर, दुकान में की थी चोरी, सामान बरामद
मोगा फतहेगढ़ पंचतूर पुलिस ने दो चोरों को काबू किया है। पुलिस ने चोरी के सामान, सबमर्सिबल मोटर और तांबे के स्क्रैप को भी बरामद कर लिया है। एसएचओ सुनीता रानी ने बताया कि सुरजीत सिंह निवासी फिरोजपुर जिसके फतहेगढ़ पंचतूर में सबमर्सिबल मोटर की दुकान हे और 5-6 फरवरी की रात को दुकान की छत तोड़ कर चार सबमर्सिबल मोटर, दो सबमर्सिबल मोटर, एक टंकी वाली मोटर और अन्य सामान चोरी कर लिया था। सुरजीत सिंह ने शिकायत की चोरी राजविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह कृष्णा निवासी फतेहगढ़ पंजतुर की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करके राजविंदर सिंह और कृष्ण को काबू कर लिया और उनके कब्जे से चोरी का सामान, सबमर्सिबल मोटर और तांबे के स्क्रैप को बरामद कर लिया। पुलिस ने एक छोटा हाथी भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल चोरी के सामान को ले जाने के लिए किया गया था। इनके तीसरे साथी कुलविंदर सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चोरी के इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।