{"_id":"6adddaf1127aa6678c0563ea","slug":"video-occupants-of-a-car-arrested-in-moga-with-220-intoxicating-pills-and-rs-155-lakh-in-drug-money-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में 220 नशीली गोलियों और 1.55 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित कार सवार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में 220 नशीली गोलियों और 1.55 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित कार सवार गिरफ्तार
मोगा जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना मेहिना पुलिस ने एक कार सवार युवक को 220 नशीली गोलियों और 1 लाख 55 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए ड्यूटी अफसर नाहर सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान शक के आधार पर गांव धूरकोट कलां में स्विफ्ट डिजायर कार नंबर PB 29 AB 8074 को रोककर तलाशी तलाशी लेने पर तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 220 नशीली गोलियां और 1 लाख 55 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरभिंदर सिंह उर्फ बिंदा के रूप में की है। पुलिस ने कार, नशीली गोलियों और नकदी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना मेहिना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(बी), 27(ए) और 61-85 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा हे कि नशीली गोलियां कहां से लाई गई थीं और इस मामले में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपी पर पहले भी एक एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज हे , मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।