{"_id":"6a6b2c656690eb70a5056b23","slug":"video-punjab-bandh-has-a-widespread-impact-in-barnala-sanitation-workers-hold-a-massive-protest-march-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला में पंजाब बंद का व्यापक असर, सफाई कर्मचारियों ने निकला विशाल रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में पंजाब बंद का व्यापक असर, सफाई कर्मचारियों ने निकला विशाल रोष मार्च
बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को दिए गए पंजाब बंद का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। शहर के अधिकांश बाजार पूरी तरह बंद रहे, जबकि कांग्रेस, भाजपा, शिरोमणि अकाली दल, भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां), व्यापार मंडल तथा विभिन्न कर्मचारी व मजदूर संगठनों ने बंद का समर्थन किया और सफाई कर्मचारियों द्वारा विशाल रोष मार्च निकाला। हालांकि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं।
प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगें, विशेषकर तीन वर्ष की सेवा के बाद कर्मचारियों को पक्का करने की मांग दोहराई। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। व्यापार मंडल ने भी सफाई कर्मचारियों के संघर्ष को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।