{"_id":"6a3d3f0e572d3a04130ecdbe","slug":"video-questions-raised-over-police-action-in-the-lovepreet-shooting-case-family-pleads-for-justice-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा :लवप्रीत गोलीकांड में पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, परिवार ने इंसाफ की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा :लवप्रीत गोलीकांड में पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, परिवार ने इंसाफ की लगाई गुहार
फिरोजपुर के विधानसभा जीरा के गांव चूचक में हुए गोलीकांड के मामले में घायल युवक लवप्रीत सिंह के परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जा रही।
परिजनों के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति ने लवप्रीत सिंह पर चार से पांच गोलियां चलाई थीं। इस हमले में लवप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी रीढ़ की हड्डी में गोली लगने के कारण शरीर के निचले हिस्से में लकवे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। परिवार का कहना है कि लवप्रीत मौत के मुंह से तो बच गया, लेकिन उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
परिवार ने बताया कि घायल युवक का इलाज लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में चल रहा है, जिस पर अब तक 40 से 45 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है और वे मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी है और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है।
परिवार ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें जल्द न्याय नहीं मिला तो वे विभिन्न सामाजिक और किसान संगठनों का सहारा लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
इस संबंध में डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों, जीरा ने बताया कि मुख्य आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।