{"_id":"6a6a0d6a765f2b9f9605d1bb","slug":"video-raja-warrings-faction-postpones-protest-following-channis-sit-in-in-faridkot-bhupesh-baghel-to-visit-on-august-5-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में चन्नी के धरने के बाद राजा वड़िंग गुट ने धरना किया स्थगित,5 अगस्त को आएंगे भूपेश बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में चन्नी के धरने के बाद राजा वड़िंग गुट ने धरना किया स्थगित,5 अगस्त को आएंगे भूपेश बघेल
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के समक्ष फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में दिए गए धरने के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुट से सम्बंधित जिला कांग्रेस कमेटी फरीदकोट ने इसी मामले को लेकर यूनिवर्सिटी समक्ष 31 जुलाई को प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया है। साथ ही 5 अगस्त को फरीदकोट दौरे पर आ रहे पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवदीप सिंह बब्बू बराड़ ने कहा कि बुधवार को दिए गए धरने के बारे में जिला कांग्रेस कमेटी के साथ किसी प्रकार का विचार-विमर्श नहीं किया गया था। इसी कारण जिला कांग्रेस उस धरने में शामिल नहीं हुई, क्योंकि जिला कांग्रेस पहले ही 31 जुलाई को अपना धरना प्रस्तावित कर चुकी थी।
उन्होंने कहा कि बुधवार को हुए धरने के बाद प्रदेश नेतृत्व के साथ तालमेल बनाकर जिला कांग्रेस ने 31 जुलाई को प्रस्तावित धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है और 5 अगस्त को फरीदकोट में पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।