{"_id":"6a69bc5d0ca6e518690546b0","slug":"video-video-thara-rata-lkha-ka-mal-lkara-capata-hae-cara-palsa-na-iita-sa-dhakavaii-sathha-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: देर रात लाखों का माल लेकर चंपत हुए चोर, पुलिस ने ईंटों से ढकवाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: देर रात लाखों का माल लेकर चंपत हुए चोर, पुलिस ने ईंटों से ढकवाई सेंध
सीतापुर। थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस चोरियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इलाके के लोगों में पुलिसिया दावों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
मंगलवार रात थाना क्षेत्र के कुरूका गांव में पश्चिम में बने सोनू पुत्र राजेन्द्र के घर के पीछे की दीवार काटकर चोर कमरे में दाखिल हो गये। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने, चांदी के आभूषण व तीन हजार रूपये की नकदी समेत करीब पांच लाख का माल पार कर दिया।
गृहस्वामी ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने के कारण पूरे परिवार के साथ आंगन में सो रहे थे। सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला तो चोरी होने की जानकारी हुयी। 112 नंबर व थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद नकब को ईंटो से बंद करा दिया गया। पीड़ित को आश्वासन देकर चले गये।
गांव में नकब लगाकर हुई चोरी की चर्चा होने के बाद इलाके में चर्चा होने लगी व जानकारी मीडिया तक पहुंचने के बाद थाना पुलिस द्वारा पीड़ित को थाने बुलाकर प्रार्थना पत्र लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।