{"_id":"6a6b0ff110c960c7d10968da","slug":"video-sanitation-workers-in-jalalabad-held-a-protest-march-over-their-demands-2026-07-30-1785401329","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में सफाई सेवक यूनियन के बंद को दुकानदारों का भरपूर समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में सफाई सेवक यूनियन के बंद को दुकानदारों का भरपूर समर्थन
बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सफाई सेवक यूनियन पंजाब द्वारा दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का कोटकपूरा शहर में भी व्यापक असर देखने को मिला। शहर के अधिकांश दुकानदारों ने बंद का समर्थन किया, जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। नगर काउंसिल कोटकपूरा की सफाई सेवक यूनियन के प्रधान सुशील कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने शहर में रोष मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बरनाला लाठीचार्ज मामले में संबंधित डीएसपी और एसएचओ को तत्काल नौकरी से बर्खास्त कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन में यूनियन के प्रांतीय महासचिव रमेश कुमार गैचंड विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सफाई कर्मचारियों के प्रति रवैया निराशाजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक उनका संघर्ष और हड़ताल जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।