{"_id":"6a85b807a26420f492021b7d","slug":"video-shots-were-fired-at-lumba-handloom-in-connection-with-a-dispute-over-a-35000-transaction-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"35 हजार पौंड के लेन-देन से जुड़े विवाद में चलाई थी लूंबा हैंडलूम पर गोलियां, पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 हजार पौंड के लेन-देन से जुड़े विवाद में चलाई थी लूंबा हैंडलूम पर गोलियां, पुलिस ने किया खुलासा
कस्बा काला संघियां स्थित लूंबा हैंडलूम की दुकान पर फायरिंग 35 हजार पौंड के लेन-देने के विवाद में हुई थी। हैंडलूम मालिक के इंग्लैंड रहते बेटे का वहीं पर किसी से विवाद चल रहा था। इसी के चलते दबाव और डर बनाने के लिए यहां पर देर रात घर पर फायरिंग करवाई। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने का दावा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 7.62 एमएम के चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी (जांच) हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि बीते आठ अगस्त की रात करीब एक बजे दो बाइक सवार अज्ञात युवकों ने गांव काला संघियां स्थित लुंबा हैंडलूम की दुकान पर गोलियां चलाई थीं। इस संबंध में आलमगीर निवासी कुलदीप कुमार लुंबा की शिकायत पर थाना सदर कपूरथला में बीएनएस की धारा 125 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई थीं। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने अमरजीत सिंह निवासी शाहले चक, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।