{"_id":"6a65c558619a03acdb0fd787","slug":"video-the-gurjar-charitable-trust-punjab-organized-a-state-level-conference-in-pathankot-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में गुर्जर चैरिटेबल ट्रस्ट पंजाब ने किया राज्य स्तरीय सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में गुर्जर चैरिटेबल ट्रस्ट पंजाब ने किया राज्य स्तरीय सम्मेलन
पठानकोट में गुर्जर चैरिटेबल ट्रस्ट पंजाब की ओर से राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से गुर्जर समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुंचे। सम्मेलन के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंथन किया गया। मसकीन पंजाब प्रधान चेरिटेबल ट्रस्ट, चौधरी ताजीन गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में गुर्जर समाज की अच्छी-खासी आबादी होने के बावजूद उन्हें राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। समाज ने आगामी चुनावों में अपनी भागीदारी और सरकार में उचित नुमाइंदगी की मांग उठाई। राज्य स्तरीय सम्मेलन में गुर्जर समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से पहुंचे प्रतिनिधियों ने समाज को संगठित करने और युवाओं को शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सम्मेलन के दौरान सबसे अधिक चर्चा वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर रही। वक्ताओं ने कहा कि गुर्जर समाज लंबे समय से राजनीतिक रूप से उपेक्षित महसूस कर रहा है। उनका कहना था कि प्रदेश में समाज की अच्छी संख्या होने के बावजूद विधानसभा और सरकार में उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। इसलिए अब समाज चाहता है कि राजनीतिक दल गुर्जर समाज को सम्मानजनक भागीदारी दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।