{"_id":"6a746395518bfe9b15041330","slug":"video-two-youths-killed-in-collision-between-two-motorcycles-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट के छतवाल क्षेत्र में नेशनल हाईवे-154 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। वहीं, एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार गांव छतवाल के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हुई। टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सहायता प्रदान कर पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। हादसे में बुलेट सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान बब्बू पुत्र भूटो, निवासी गांव छतवाल, जिला पठानकोट, और अरिश शर्मा 18 वर्षीय पुत्र अतुल शर्मा निवासी जसूर, तहसील नूरपुर हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटना का पता चलते ही थाना मामून की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है। दोनों मृतक युवको का सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।