{"_id":"6a084fb181323364130f096d","slug":"young-man-brutally-murdered-in-pathankot-video-of-torture-goes-viral-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में युवक की बेरहमी से हत्या, तड़पा-तड़पाकर मारने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में युवक की बेरहमी से हत्या, तड़पा-तड़पाकर मारने का वीडियो वायरल
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 16 May 2026 04:36 PM IST
जिले के बॉर्डर क्षेत्र स्थित गांव गुगरां निकट रावी दरिया किनारे एक युवक का चार हमलावरों ने देर रात बेरहमी से कत्ल कर दिया है। हमलावरों ने मरने वाले युवक राज कुमार पुत्र सतपाल निवासी बडा तलूर का तडपा-तडपा मारने वाला एक वीडियो भी बनाया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वारदात की वजह पुरानी रंजिश है। हालांकि मृतक युवक के साथ उसका दोस्त तनुज कुमार था उसको भी हमलावरों ने गंभीर रूप में घायल कर दिया है, जिसे डाक्टरों ने अमृतसर रैफर कर दिया है। मरने वाली युवक पर दातर, बरफ वाले सूए, लोहे की राड से हमला कर हमलावरों ने शरीर का चूरा बना दिया हुआ था। युवकों की आंखे तक निकाल दी। वहीं, पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि हलका भोआ के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने चारों हमलावरों में से एक हमलावर का संबंध आम आदमी पार्टी के संबंध होने का आरोप लगाया है और इस वारदात को राजनीतिक छह बताया है। पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं की छह पर ही हमलावरों ने बेधड़क होकर यह वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अभी तक हमलावर नहीं पकड़े जो सरेआम क्षेत्र में वारदात के बाद घूम रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।