Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Arriving at Jandiala Mandi, Pargat Singh took a jibe at Bhagwant Mann, saying: "He should worry about the farmers, not the ED raids."
{"_id":"69e20e74d1d54f844102e1f9","slug":"video-arriving-at-jandiala-mandi-pargat-singh-took-a-jibe-at-bhagwant-mann-saying-he-should-worry-about-the-farmers-not-the-ed-raids-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंडियाला मंडी पहुंचे परगट सिंह ने भगवंत मान पर कसा तंज, कहा-ईडी की रेड की नहीं किसानों की चिंता करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंडियाला मंडी पहुंचे परगट सिंह ने भगवंत मान पर कसा तंज, कहा-ईडी की रेड की नहीं किसानों की चिंता करें
पंजाब की राजनीति में ईडी की इंट्री और किसानों की मंडियों में पड़ी गेहूं की खरीद को लेकर सरकार के रवैये को लेकर जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने केंद्र और पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। जंडियाला में अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे विधायक ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है मंडियों में किसान का अनाज तो पहुंच चुका है पर ना खरीद हो रही है और ना लिफ्टिंग। सरकार और खरीद एजेंसी को फर्क नहीं पड़ता लेकिन किसान परेशान हो रहा है। किसानों से जुड़े मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर नजर अंदाज कर रहे हैं। दिल्ली और शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन गवाह है कि सरकारों को झुकना पड़ा है। पंजाब में ईडी के एक्शन पर परगट ने कहा कि यह सब दिखावटी है। ईडी, सीबीआई और विजिलेंस जांच से यह साबित करना चाहते हैं कि पंजाब में सिर्फ आम आदमी पार्टी और भाजपा ही चेहरा है लेकिन 2027 में सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।
मुख्यमंत्री मान के ट्वीट पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भगवंत मान को यह भी देखना चाहिए कि किसानों की समस्याएं जरूरी हैं। उनकी सुध नहीं ले रहे। परगट ने कहा कि भाजपा-आम आदमी पार्टी दोनों एक हैं, दिल्ली में कार्रवाई हुई, नतीजा क्या निकला, सभी बरी होकर बाहर आ गए। यही पंजाब में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ कर रही है, हम इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
गोवा में जमीन खरीद पर विजिलेंस द्वारा जांच की मांग पर कहा कि चार साल निकल गए पर कुछ नहीं हुआ, सिर्फ राजनीति से प्रेरित है।
वहीं पंजाब कांग्रेस प्रधान बदलने को लेकर परगट ने कहा कि ये पार्टी का फैसला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।