{"_id":"69e1a0a3d07cf5bd8b0b6eff","slug":"video-robbery-at-forex-travel-agency-in-jalandhar-busted-2-accused-arrested-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में फॉरेक्स-ट्रैवल एजेंसी में लूट का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में फॉरेक्स-ट्रैवल एजेंसी में लूट का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की थाना डिवीजन नंबर 2 टीम ने मुहल्ला हरनामदासपुरा स्थित राजधन फॉरेक्स एंड ट्रैवलर दुकान में हुई लूट की वारदात को 24 घंटे के भीतर ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से कुछ नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा (सफेद रंग) बरामद की है।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों और एसीपी सेंट्रल अजय सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह (एसएचओ, डिवीजन-2) व इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह (इंचार्ज, सीआईए स्टाफ) की टीमों ने त्वरित कार्रवाई की। शिकायत के अनुसार, 15 अप्रैल को करीब 3:30 बजे शाम, दुकान पर आए एक युवक ने दिल्ली से शारजाह की टिकट और यूएस डॉलर का रेट पूछा। इसी दौरान दूसरा व्यक्ति पास आ गया। पहले आरोपी ने महिला कर्मचारी का मुंह दबा दिया और गल्ले में रखे 1 लाख 9 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पहचान के बाद आरोपी गुरदीप सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी निजातम नगर, बस्ती नौ, जालंधर और अमृतपाल सिंह पुत्र चतर सिंह, निवासी मिट्ठू बस्ती जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य साथी के शामिल होने का खुलासा किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।