Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Body of missing tailor found under suspicious circumstances in Jalandhar; mother accuses friend of murder; police investigating
{"_id":"6a4245b66f1b7df13d08cbba","slug":"video-body-of-missing-tailor-found-under-suspicious-circumstances-in-jalandhar-mother-accuses-friend-of-murder-police-investigating-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में लापता सिलाई कारीगर का संदिग्ध हालात में मिला शव, मां ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में लापता सिलाई कारीगर का संदिग्ध हालात में मिला शव, मां ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच कर रही
थाना-5 क्षेत्र की चौहान कॉलोनी में 28 वर्षीय सिलाई कारीगर सोनू का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोनू बीती शाम से लापता था और आज सुबह उसका शव गली नंबर-5 से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार सोनू शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता था। वह रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। पूरी रात परिवार ने उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह पुलिस का फोन आने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो बेटे का शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां का कहना है कि शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। मृतक की मां ने तेजमोहन नगर निवासी 'बिट्टे' नामक युवक पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि आरोपी पहले भी 2-3 बार सोनू के साथ मारपीट कर चुका था और कई बार उसका मोबाइल फोन भी जबरन छीन चुका था। मां का यह भी आरोप है कि आज सुबह वही युवक बेटे के शव को गली नंबर-5 में छोड़कर गया। फिलहाल थाना-5 पुलिस ने मृतक की मां के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच जारी है। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-5 में एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में एक आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।