{"_id":"697f22091aa9291e8708bad2","slug":"video-body-of-newborn-baby-found-in-canal-near-baba-budhaji-bridge-in-jalandhar-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: बाबा बुड्ढा जी पुल के पास नहर से नवजात का शव मिला, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: बाबा बुड्ढा जी पुल के पास नहर से नवजात का शव मिला, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
बस्ती बावा खेल क्षेत्र में बाबा बुड्ढा जी पुल के पास नहर से एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर किनारे खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले शव देखा और शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। प्रारंभिक जांच में बच्चे की उम्र करीब 2–3 महीने आंकी गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना बस्ती बावा खेल के मुलाजिम सुखदयाल के अनुसार, घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए नहर के आसपास लगे घरों और प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और आगे की जांच जारी है, ताकि शिशु की पहचान और जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।