{"_id":"69c10174cc2b36f47e00cc44","slug":"video-congress-leaders-in-jalandhar-paid-tribute-to-bhagat-singh-rajguru-and-sukhdev-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंकलाब जिंदाबाद: जालंधर में कांग्रेस नेताओं ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंकलाब जिंदाबाद: जालंधर में कांग्रेस नेताओं ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि
Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:31 PM IST
Link Copied
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर जालंधर के भगत सिंह चौक में कांग्रेस नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर फूलों के हार अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया। कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने कहा कि शहीद भगत सिंह और उनके साथियों का बलिदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के जीवन और उनके देश के लिए किए गए त्याग को समझें और उससे प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वेस्ट हलका इंचार्ज एवं कांग्रेस नेत्री सुरिंदर कौर ने कहा कि पूरे देश में आज शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मात्र 23 वर्ष की आयु में भगत सिंह ने फांसी का फंदा चूमकर देशभक्ति की मिसाल कायम की। उनके बलिदान की बदौलत ही आज देशवासी आजादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों के साथ शहीदों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।