{"_id":"6a79dc9ae4e920fef001e3f3","slug":"video-gunshot-fired-during-a-dispute-in-jalandhars-bank-enclave-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के बैंक एन्क्लेव में विवाद के दौरान चली गोली, पुलिस ने केस दर्ज कर लाइसेंसी रिवॉल्वर की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के बैंक एन्क्लेव में विवाद के दौरान चली गोली, पुलिस ने केस दर्ज कर लाइसेंसी रिवॉल्वर की बरामद
बैंक एन्क्लेव इलाके में लड़ाई-झगड़े के दौरान गोली चलने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की रात को ब्लिंकिट डिलीवरी का काम करने वाले कृष्ण कुमार निवासी गांव हुसैनपुर, थाना लांबड़ा, जालंधर देहात ने शिकायत दी। उसके मुताबिक वह काम के सिलसिले में बैंक एन्क्लेव गया था, जहां एक कार चालक ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने का प्रयास किया। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान उसका साथी जसप्रीत भी मौके पर पहुंचा। आरोप है कि कार चालक कृष्ण कुमार की मोटरसाइकिल की चाबी लेकर वहां से चला गया। इसके बाद कृष्ण कुमार और जसप्रीत चाबी वापस लेने के लिए कार चालक के घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में हाथापाई हुई और कृष्ण कुमार के कुछ अन्य साथी भी वहां पहुंच गए।
कृष्ण कुमार का आरोप है कि जब वे वापस लौटने लगे तो कार चालक ने उन्हें रोककर गोली चला दी। झगड़े के दौरान कृष्ण कुमार और उसके साथी जसप्रीत को चोटें भी लगीं।
जांच में कार चालक की पहचान अमरिंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी बैंक एन्क्लेव, जालंधर के रूप में हुई। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर-7 में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। मामले में हरप्रीत कौर पत्नी अमरिंदर सिंह की ओर से भी क्रॉस केस दर्ज किया गया है, जिसमें बीएनएस की संबंधित धाराएं शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव और एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह के दिशा-निर्देशों एवं निगरानी में की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।