Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar police arrested two snatchers who robbed an elderly woman of her earrings, recovered the motorcycle used in the crime; one suffered a broken arm and the other a broken leg.
{"_id":"6a67842f2c1f5e7fe50269ad","slug":"video-jalandhar-police-arrested-two-snatchers-who-robbed-an-elderly-woman-of-her-earrings-recovered-the-motorcycle-used-in-the-crime-one-suffered-a-broken-arm-and-the-other-a-broken-leg-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर पुलिस ने बुजुर्ग महिला से झुमके लूटने वाले 2 स्नैचर पकड़े, वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद; एक का हाथ दूसरे का पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पुलिस ने बुजुर्ग महिला से झुमके लूटने वाले 2 स्नैचर पकड़े, वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद; एक का हाथ दूसरे का पैर टूटा
थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर, एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव
और एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह की निगरानी में कार्रवाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की टीम ने की। पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को गढ़ा निवासी दीपक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 8:30 बजे उनकी माता सीता देवी घर के बाहर खड़ी थीं, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनके कानों की बालियां झपट लीं और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-7 में बीएनएस की धारा 304(2) और 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान खुफिया सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान हरमिंदरजीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी ईश्वर कॉलोनी, काला संघियां रोड और गुरप्रीत सिंह उर्फ गगन निवासी ईश्वर कॉलोनी, काला संघियां रोड, जालंधर के रूप में की। आज पुलिस को अफसर कॉलोनी के पास नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपी पल्सर मोटरसाइकिल (पीबी08एएफ0473) पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर दोनों मोटरसाइकिल समेत गिर पड़े और मामूली रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि छीनी गई बालियों की बरामदगी के साथ-साथ अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा सके। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हरमिंदरजीत सिंह उर्फ बिल्ला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि गुरप्रीत सिंह उर्फ गगन के खिलाफ चोरी, स्नैचिंग और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।