Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
PM Modi to inaugurate Jalandhar Cantt Railway Station on July 17; Ravneet Bittu also speaks on the Diljit Dosanjh controversy.
{"_id":"6a4e5e140b1d71d06b033779","slug":"video-pm-modi-to-inaugurate-jalandhar-cantt-railway-station-on-july-17-ravneet-bittu-also-speaks-on-the-diljit-dosanjh-controversy-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी 17 जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन, दिलजीत दोसांझ विवाद पर भी बोले रवनीत बिट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी 17 जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन, दिलजीत दोसांझ विवाद पर भी बोले रवनीत बिट्टू
केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे। बिट्टू ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह जालंधर कैंट से चुनाव लड़े थे और हम कैंट की गलियों में चुनाव के पोस्टर लगाते थे। वहीं, अब देश के पीएम मोदी जालंधर कैंट आयेंगे। उन्होंने कहा जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने पीएम मोदी खुद आयेंगे और 75 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन यहां से करेंगे। उन्होंने कहा फिलहाल पीएम मोदी विदेश दौरे पर हैं और अभी तक उनके यहां आने की तिथि 17 जुलाई निर्धारित की गई है। इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।
दिलजीत दोसांझ का नाम बड़ा तब हो रहा हंगामा
सतलुज फिल्म के बैन पर बिट्टू ने कहा लोगों को मेरे खिलाफ बोलने के लिए कुछ न कुछ चाहिए इससे उनकी दुकानदारी चलती है। उन्होंने कहा किसी को इस फिल्म के बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने कहा यह फिल्म इसलिए देखी जा रही है क्योंकि दिलजीत दोसांझ जिसका दुनिया में बहुत बड़ा नाम है और वह इस फिल्म में आर्टिस्ट हैं। उन्होंने कहा कि किसी को खालड़ा साहब के साथ कोई लेना-देना नहीं है और न आज तक कोई खालड़ा साहब को जानता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।