{"_id":"6a4e10b28965f6f78c0e6fac","slug":"video-mandi-news-congress-pays-tribute-to-former-cm-virbhadra-singh-in-pandoh-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वीरभद्र सिंह को याद कर भावुक हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, पंडोह में दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वीरभद्र सिंह को याद कर भावुक हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, पंडोह में दी श्रद्धांजलि
Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:26 PM IST
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को पंडोह में द्रंग ब्लॉक कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके जनसेवा के कार्यों को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में द्रंग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, बदार ज़ोन कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, टेक चंद, नगिना ठाकुर, गोपाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने वीरभद्र सिंह के राजनीतिक जीवन, नेतृत्व क्षमता और हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रदेश की राजनीति का जननेता बताया।
द्रंग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह के आदर्शों, जनसेवा की भावना और विकास की सोच को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।