{"_id":"6a4e0cf90683cee4940f77d7","slug":"video-video-sathhasha-taravatha-bl-tahajab-oura-janiana-ka-thharata-ha-lkhanauu-bharataya-mahaparashha-sa-sakha-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुधांशु त्रिवेदी बोलीं- तहजीब और ज्ञान की धरती है लखनऊ, भारतीय महापुरुषों से सीखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुधांशु त्रिवेदी बोलीं- तहजीब और ज्ञान की धरती है लखनऊ, भारतीय महापुरुषों से सीखें
लखनऊ स्थित ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भाषा विश्वविद्यालय उस शहर में स्थित है, जिसकी पहचान तहजीब और संस्कृति से होती है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और जीवन मूल्यों के लिए विदेशों की ओर देखने की आवश्यकता नहीं है। भारत की धरती ने कालिदास और गोस्वामी तुलसीदास जैसे महान विभूतियों को जन्म दिया है, जिनसे प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकती है।
उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को अपनाने पर जोर दिया। भाषा के आधार पर लड़वाने वालों से सतर्क रहें। भाषा के अज्ञान की वजह से समस्या आती है। कहा, शिक्षा और दीक्षा में अंतर होता है। शिक्षा तो आप कहीं से ले सकते हैं, विदेश से या फिर गूगल से भी। लेकिन दीक्षा केवल भारत में ही मिल सकती है।
दीक्षा संस्कारों से आती है। बोले, भाषा के अज्ञान की वजह से समस्या आती है। भारत की भाषा का विस्तार पूरे विश्व में हुआ लेकिन हम अपने समृद्ध इतिहास से अपरिचित हैं। इंडोनेशिया की ऑफिशियल लैंग्वेज भाषा है। सिंधु से हिंदू, सप्ताह से हफ्ता हुआ। तारिक नाम संस्कृत के तारा से आया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बदल चुका है। पहले यूपी में कट्टे बनते थे, अब ब्रह्मोस बन रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।