{"_id":"6a4e0af4777afb62050b299f","slug":"video-video-bjal-katata-sa-tarasata-upabhakatao-na-saugdhaka-jama-kara-paratharashana-kaya-avara-abhayata-ka-sapa-janiapana-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली कटौती से त्रस्त उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजली कटौती से त्रस्त उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन
नवाबगंज, बहराइच। मंगलवार शाम को पांच बजे के करीब नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत निम्निहारा चौराहा समाजसेवी मनीष पांडेय के नेतृत्व में विद्युत उपभोक्ताओं ने ओवर लोड व विद्युत कटौती को लेकर निम्निहारा चौराहा पर बाबागंज मल्हीपुर मार्ग को जाम कर दिया।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रामाशंकर यादव ने लोगों समझा बुझाकर जाम को हटवाया इस दौरान प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने नवाबगंज नंदा गांव विद्युत उप केन्द्र के अवर अभियंता बृजेश कुमार गुप्ता को नन्दगांव में आये दिन ओवर लोड के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है जिससे कि समस्त क्षेत्रवासी गर्मी के कारण परेशान रहते है और बच्चों की पढ़ाई तथा बुजुर्गों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।
पावरहाउस 33/॥ विद्युत उपकेन्द्र नन्दागांव नवाबगंज में एक 5 मेगावाट के ट्रांसफार्मर की अतिरिक्त व्यवस्था करवाने का ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन कर रहे लोगों का नेतृत्व कर समाजसेवी मनीष पांडेय ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो 12 जुलाई 2026 को अनिश्चित काल के लिए सडक जाम कर के धरना व प्रदर्शन करते के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान जितेंद्र कुमार,चेतराम, राकेश कुमार, राजेश, तीर्थ राम, संदीप शर्मा , पप्पू यादव, अनिल, सत्यम जयसवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।