{"_id":"69a05ade8d01c131d108ab35","slug":"video-six-booked-for-cow-smuggling-two-arrested-in-phagwara-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में गो तस्करी मामले में छह के खिलाफ केस दर्ज, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में गो तस्करी मामले में छह के खिलाफ केस दर्ज, दो गिरफ्तार
Ankesh Kumar
Updated Thu, 26 Feb 2026 08:08 PM IST
Link Copied
फगवाड़ा सिटी पुलिस ने बुधवार देर रात बैलों से लदी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर और उसके साथी को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने इन दोनों के अलावा तीन और लोगों के विरुद्ध भी केस दर्ज किया है। महिंद्रा पिकअप के ड्राइवर की पहचान बिंदर सिंह पुत्र बूटा सिंह, निवासी जखेपाल रोड, धर्मगढ़, जिला संगरूर और उसके बगल में बैठे व्यक्ति की पहचान निंदरपाल उर्फ काकू, पुत्र रघबीर सिंह, निवासी सब्जी मंडी, संगरूर के रूप में हुई है। उक्त दोनों व्यक्ति बैलों को ले जाने के बारे में कोई वैध कानूनी दस्तावेज नहीं दिखा सके। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अवतार सिंह तारी तथा सोनू सिंह पुत्र अवतार सिंह तारी निवासी गांव शौले पत्ती थाना लाडोवाल जिला लुधियाना के अलावा मंगा मसीह पुत्र प्रेम मसीह निवासी गुरदासपुर के विरुद्ध भी केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक टाटा 407 गाड़ी भी कब्जे में ली है जिसमें 7 गाय बहुत बेरहमी से लाद रखी थी। लेकिन टाटा 407 का ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।