Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
High alert on Holi, GRP conducts search operation at Jalandhar City and Cantt railway stations
{"_id":"69a144c0bc4a6ce64f020f15","slug":"video-high-alert-on-holi-grp-conducts-search-operation-at-jalandhar-city-and-cantt-railway-stations-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"होली पर हाई अलर्ट, जालंधर सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर हाई अलर्ट, जालंधर सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का सर्च ऑपरेशन
होली के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जीआरपी एसपी ऑपरेशन ने सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष सर्च अभियान चलाया । त्योहारों के दौरान संभावित सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए यह कार्रवाई एहतियातन की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पार्किंग एरिया और संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की गई। यात्रियों के सामान की भी चेकिंग की गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की। इसके अलावा, पूरे पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और नियमित गश्त के जरिए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है, ताकि लोग होली का त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मना सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।