Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Waterlogging and deep potholes on the road increased the danger; panic ensued after a truck overturned
{"_id":"6a745eefa2fbdddf9e0943a9","slug":"video-waterlogging-and-deep-potholes-on-the-road-increased-the-danger-panic-ensued-after-a-truck-overturned-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क पर जलभराव और गहरे गड्ढों ने बढ़ाया खतरा, ट्रक पलटने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर जलभराव और गहरे गड्ढों ने बढ़ाया खतरा, ट्रक पलटने से मचा हड़कंप
भारी बारिश के बाद जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने के कारण एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों की बदहाल स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के दौरान गड्ढे पानी में छिप जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
आसपास से गुजर रहे लोगों ने बताया कि यह अब आम बात हो गई है। उनका कहना है कि रोजाना राहगीर और दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों की जल्द मरम्मत कराने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।