{"_id":"69b1532b16d9c2db5403f3b5","slug":"video-effigies-of-the-punjab-govt-and-education-minister-were-burnt-in-jagraon-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"1158 भर्ती को लेकर जगरांव में रोष मार्च, पंजाब सरकार व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1158 भर्ती को लेकर जगरांव में रोष मार्च, पंजाब सरकार व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
Ankesh Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 05:04 PM IST
Link Copied
जगरांव (पंजाब) में 1158 असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन की भर्ती को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। बुधवार को 1158 असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन फ्रंट पंजाब की अगवाई में असिस्टेंट प्रोफेसरों और लाइब्रेरियनों ने रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड चौक में पुतला फूंका।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों में शामिल परमजीत सिंह, करमजीत सिंह आदि ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा 14 जुलाई 2025 को भर्ती रद्द करने के फैसले पर उन्हें गहरी चिंता है। उनका कहना था कि यह फैसला न केवल भर्ती हुए उम्मीदवारों और उनके परिवारों के खिलाफ है, बल्कि पंजाब की उच्च शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।
फ्रंट के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकारी कॉलेजों में लंबे समय से शिक्षकों की भारी कमी है। ऐसे में पहले से पढ़ा रहे असिस्टेंट प्रोफेसरों और लाइब्रेरियनों की सेवाएं समाप्त करना उचित नहीं है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि 1158 भर्ती के तहत नियुक्त सभी असिस्टेंट प्रोफेसरों और लाइब्रेरियनों की नौकरी को स्थायी किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।