{"_id":"6a30f79afa5c37bd040daed7","slug":"video-hotel-owner-assaults-female-courier-worker-in-jagraon-video-surfaces-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगराओं में महिला कोरियर कर्मी से होटल मालिक ने की मारपीट, सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराओं में महिला कोरियर कर्मी से होटल मालिक ने की मारपीट, सामने आया वीडियो
जगराओं के पॉश इलाके हीरा बाग में महिला कोरियर कर्मी के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट के मामले में अब एक नया वीडियो सामने आया है। जिस होटल मालिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताते हुए पूरे मामले को साजिश करार दिया था, उसी के खिलाफ सामने आई वीडियो फुटेज ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल हो रही वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला कोरियर कर्मी आरोपी के घर से बाहर निकलती है, तभी होटल मालिक मनमोहन कत्याल उसके पीछे भागता हुआ आता है और कथित तौर पर महिला को गर्दन से पकड़कर दोबारा घर के अंदर खींच ले जाता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान घर के बाहर सुरक्षा गार्ड और आरोपी की पत्नी भी मौके पर खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कोई हस्तक्षेप करता नजर नहीं आता।
पीड़िता कर्मजीत कौर ने बताया कि वह पिछले करीब चार वर्षों से एक निजी कोरियर कंपनी में कार्यरत है और घर-घर जाकर पार्सल डिलीवर करती है। मंगलवार को वह हीरा बाग की गली नंबर 6 स्थित मनमोहन कत्याल के घर पार्सल देने पहुंची थी। चूंकि पार्सल की राशि पहले ही ऑनलाइन जमा हो चुकी थी, इसलिए उसने पार्सल घर के बाहर मौजूद सुरक्षा गार्ड को सौंप दिया।
महिला का आरोप है कि वापस लौटते समय गार्ड ने उसे कहा कि साहिब आपको अंदर बुला रहे हैं। जैसे ही वह घर के अंदर गई, आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया, उसे खींचा और उसके साथ मारपीट की। महिला किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रही और सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंची। वहां से उसे संबंधित थाने में शिकायत देने के निर्देश दिए गए। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
महिला की लिखित शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी होटल मालिक मनमोहन कत्याल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बस स्टैंड चौकी प्रभारी आत्मा सिंह के अनुसार आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 74, 351(2) और 296 के तहत केस दर्ज किया गया है।
हालांकि पुलिस लगातार आरोपी को फरार बताती रही, लेकिन इसी बीच आरोपी खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सफाई देता रहा और मामले को झूठा व साजिश करार देता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।