Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
Rally held at the School Education Board gate in Mohali; issue of regularizing 525 contractual employees heats up.
{"_id":"6a82d184d0bec88aef0ec407","slug":"video-rally-held-at-the-school-education-board-gate-in-mohali-issue-of-regularizing-525-contractual-employees-heats-up-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली में स्कूल शिक्षा बोर्ड गेट पर रैली, 525 कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने का मामला गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में स्कूल शिक्षा बोर्ड गेट पर रैली, 525 कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने का मामला गरमाया
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के डेलीवेज कर्मचारियों ने सेवाएं नियमित करने की मांग को लेकर सोमवार को बोर्ड के मुख्य गेट के सामने रैली की। इस दौरान यूनियन नेताओं ने सरकार और बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ रोष जताते हुए लंबे समय से लंबित मामले का जल्द समाधान करने की मांग की।
डेलीवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान राज कुमार ने बताया कि 7 अक्टूबर 2022 को पंजाब सरकार ने शिक्षा विभाग के 8736 कच्चे अध्यापकों को नियमित करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के करीब 525 कच्चे कर्मचारियों को भी नियमित करने का ऐलान किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए बोर्ड की ओर से कमेटी का गठन किया गया था और सरकार को प्रस्ताव भी भेजे गए थे। यूनियन का आरोप है कि कमेटी के गठन के चार साल से अधिक समय बीतने के बावजूद कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित नहीं किया गया।
यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि कमेटी की बैठकें बार-बार स्थगित होती रहीं, जिसके चलते मामला आगे नहीं बढ़ सका। इस दौरान 525 कच्चे कर्मचारियों में से कई कर्मचारी बोर्ड की नौकरी छोड़कर जा चुके हैं।
यूनियन के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कच्चे कर्मचारी लंबे समय से अपनी सेवाएं नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं। यदि सरकार ने जल्द इस मामले में फैसला नहीं लिया तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।