{"_id":"69a2b8a31f1cd084060b7410","slug":"video-state-level-vaccination-drive-against-cervical-cancer-begins-in-patiala-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ पटियाला से प्रदेश स्तरीय टीकाकरण मुहिम की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ पटियाला से प्रदेश स्तरीय टीकाकरण मुहिम की शुरुआत
पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर आहो सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लॉन्च पर पहुंचे
इस मौके पर डॉ. बलबीर ने कहा कि यह वैक्सीनेशन WHO द्वारा चलाए जा रहे प्रोग्राम के तहत पूरी दुनिया में किया जा रहा है। डॉ. बलबीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वैक्सीनेशन की शुरुआत कर रहे हैं लेकिन राजस्थान को स्पेशल पैकेज दिया जा रहा है। डॉ. बलबीर ने कहा कि पंजाब ने ऑपरेशन संदूर का सामना किया, पंजाब को बाढ़ और खेती का नुकसान हुआ और दूसरे राज्यों को स्पेशल पैकेज दिया जा रहा है। केंद्र सरकार का पंजाब के साथ सौतेला बर्ताव कोई नई बात नहीं है। जबकि प्रधानमंत्री को सभी राज्यों को एक जैसा और एक नज़र से देखना चाहिए। पटियाला में मौजूद राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के बारे में डॉ. बलबीर ने कहा कि यह कदम लोगों का ध्यान कल माननीय कोर्ट के अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी करने के फैसले से हटाने के लिए उठाया गया है। डॉ. बलबीर ने कहा कि शहरों, यूनिवर्सिटी और रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने से देश तरक्की नहीं करता। डॉ. बलबीर ने कहा कि फिलहाल पंजाब सरकार को यूनिवर्सिटी का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।