Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Patiala News
›
What did Patiala MP Dr. Dharamveer Gandhi say about Navjot Kaur Sidhu leaving Congress party
{"_id":"697f17204fa7cb1ffe0ef870","slug":"video-what-did-patiala-mp-dr-dharamveer-gandhi-say-about-navjot-kaur-sidhu-leaving-congress-party-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस छोड़ने पर क्या बोले पटियाला के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत कौर सिद्धू के कांग्रेस छोड़ने पर क्या बोले पटियाला के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी?
नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी छोड़ने पर पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि अब नेताओं की कोई विचारधारा नहीं रही है, कोई भी किसी भी पार्टी में शामिल हो जाता है।
उन्होंने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सब जानते हैं कि देश को कौन गलत दिशा में ले जा रहा है और ऐसी पार्टियों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने जब भी कहीं कोई बयान दिया है, पार्टी से सलाह-मशविरा करके ही दिया है।
चरणजीत सिंह चन्नी के पार्टी छोड़ने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में इतनी पॉलिटिकल उथल-पुथल है कि यह कहना बहुत मुश्किल है कि कौन कहां जाएगा, लेकिन मुझे लगता है कि चन्नी कांग्रेस में ही रहेंगे।
कांग्रेस में चल रही गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि यह साफ है कि कांग्रेस में गुटबाजी है और हम लगातार कोशिश कर रहे हैं और मैं एक बार फिर दिल्ली जाकर हाईकमान से इसे खत्म करने की रिक्वेस्ट करूंगा।
अगर सिद्धू कपल भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस में वापस आएंगे? उन्होंने जवाब दिया कि ये तो अब बंदूकें चल गई हैं। अब वे किसी पार्टी में शामिल हों या न हों, यह उनका वोट कैडर नहीं है और इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।