सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Ambala man goes to Moscow Received Electric Shocks Instead of Salary sant balbir singh seechewal

भविष्य बनाने मास्को गया था अंबाला का युवक, पगार की जगह मिले करंट के झटके

Nivedita Nivedita
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:14 AM IST
Ambala man goes to Moscow Received Electric Shocks Instead of Salary sant balbir singh seechewal
अंबाला के 25 वर्षीय युवक दीपक को अप्रैल 2025 में एक ट्रैवल एजेंट ने 4 लाख रुपये लेकर रूस भेजा था। उसे महीने के 90 हजार रुपये की नौकरी का सपना दिखाया गया। लेकिन जैसे ही वह मास्को पहुंचा, उसकी जिंदगी का सबसे भयावह अध्याय शुरू हो गया। दीपक बताता है कि दिल्ली से मास्को का सफर आमतौर पर सिर्फ 6 घंटे में पूरा हो जाता है, लेकिन ट्रैवल एजेंट ने उसे अलग-अलग देशों के रास्ते घुमाते हुए 6 दिन में वहां पहुंचाया। मास्को पहुंचने के बाद उसे एक कंपनी में काम पर लगा दिया गया। एक महीना पूरा होने पर जब उसने अपनी तनख्वाह मांगी तो उसे पैसे देने के बजाय नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद उसे 500 किलोमीटर दूर एक दूसरी कंपनी में काम पर भेज दिया गया। वहां भी एक महीने की मेहनत के बाद 90 हजार रुपये की जगह उसे केवल 5 हजार रुपये ही दिए गए। हालात इतने खराब हो गए कि उसके लिए खाना और कमरे का किराया देना भी मुश्किल हो गया। बीमारी और गरीबी से जूझ रहे दीपक से जब किराया नहीं दिया गया तो मकान मालिक ने उसका पासपोर्ट छीन लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मास्को के एक थाने में उसे तीन दिन तक केवल पानी दिया गया, खाने को कुछ भी नहीं। जब उसने शौचालय जाने की विनती की तो उसे करंट के झटके दिए। तीन दिन बाद उसे इमिग्रेशन जेल भेज दिया गया, जहां अलग-अलग देशों के कैदी बंद थे। दीपक का दावा है कि वहां करीब 150 भारतीय युवक भी बंद थे, जिनमें ज्यादातर पंजाब और हरियाणा के रहने वाले थे। जेल के अंदर मानसिक यातनाओं, भूख और डर का ऐसा माहौल था कि कई युवक पूरी तरह टूट चुके थे। एक क्यूबा के युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना ने सभी कैदियों को झकझोर कर रख दिया। दीपक का कहना है कि अगर वह एक महीना और वहां रहता तो शायद जिंदा वापस नहीं आ पाता। हालात इतने खराब हो चुके थे कि वह सेना में भर्ती होने के बारे में सोचने लगा था। जेल में दिया जाने वाला खाना भी भारतीय युवकों के लिए बड़ी समस्या था। दोपहर और रात के खाने में गाय का मांस दिया जाता था। कई युवक केवल तीन ब्रेड खाकर ही दिन गुजारते थे, जिससे उनकी सेहत तेजी से बिगड़ने लगी थी। ऐसे नरक जैसे हालात से दीपक की रिहाई उस समय संभव हुई, जब उसके परिवार ने 2 फरवरी को राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से संपर्क किया। संत सीचेवाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्तरों पर प्रयास शुरू किए। इन कोशिशों के परिणामस्वरूप दीपक 17 फरवरी को सुरक्षित अपने परिवार के पास वापस लौट आया। निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी पहुंचे दीपक ने कहा कि उसकी जान बचाने के लिए वह संत सीचेवाल का जीवन भर आभारी रहेगा। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पंजाब के लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि विदेश जाने के चक्कर में युवा ठग एजेंटों के जाल में फंस रहे हैं। कई देशों में हालात बेहद खतरनाक हैं और हमारे नौजवान वहां जाकर यातनाएं सहने के लिए मजबूर हो रहे हैं। लोगों को चाहिए कि किसी भी गैरकानूनी या संदिग्ध तरीके से विदेश जाने से बचें। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक युवक की कहानी नहीं, बल्कि उन हजारों पंजाबी युवाओं के लिए सबक है जो ठग एजेंटों के झूठे सपनों में आकर अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

घर के बाहर खेल रही बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, मासूम के चीखने पर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

17 Mar 2026

अलीगढ़ के निशात बाग इलाके में युवक की चाकू से वार कर हत्या

16 Mar 2026

अलीगढ़ में बिहार समस्तीपुर की भजन प्रवाहिका रेशमी शर्मा के खाटू श्याम भजनों पर झूमे श्रद्धालु

16 Mar 2026

देश-धर्म की रक्षा में सिख समाज का बड़ा योगदान : राकेश टिकैत

16 Mar 2026

कैमरे में कैद हुई 16 लाख की चोरी: ज्वेलरी शॉप से 18 चेन ले उड़ी महिला

16 Mar 2026
विज्ञापन

सिकंदराराऊ विधायक बीरेंद्र सिंह राना ने किया ट्रॉमा सेंटर में प्लांट से ऑक्सीजन कार्य का निरीक्षण

16 Mar 2026

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर में हिंदू नववर्ष पर विशेष पूजा, नीम के जल से होगा महाकाल का स्नान

16 Mar 2026
विज्ञापन

Bageshwar: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, वेतन रोकने के निर्देश

16 Mar 2026

Champawat: भैरवा पार्किंग में मृत मिले युवक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश, बडोला से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला

16 Mar 2026

अमेठी: प्राथमिक स्कूलों में शुरू हुईं वार्षिक परीक्षाएं, लिखित के साथ बच्चों ने दिया मौखिक इम्तहान

16 Mar 2026

हाथरस में उपभोक्ता परेशान, प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने के बाद भी नहीं आई बिजली

16 Mar 2026

Pithoragarh: सैन्य सम्मान के साथ हुई मृतक जवान की अंत्येष्टि, दो साथियों को भी दी गई अंतिम विदाई

16 Mar 2026

VIDEO: नसों के रंग से जानें अपनी त्वचा का अंडरटोन, गुरुग्राम में प्रदर्शनी में हुई दिलचस्प व्याख्या

16 Mar 2026

दिल्ली: नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, पुलिस दे रही सिलाई और ब्यूटी केयर की ट्रेनिंग

16 Mar 2026

VIDEO: अवागढ़ में नील कोठी भूमि की राजस्व टीम ने की पैमाइश

16 Mar 2026

VIDEO: अनुपस्थित एएनएम का एक दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति

16 Mar 2026

VIDEO: दो पक्षों में टकराव के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, तेरहवीं कार्यक्रम में मच गई अफरातफरी; एक युवक घायल

16 Mar 2026

VIDEO: बिल भरने के दो दिन बाद भी कटी बिजली, उपभोक्ताओं का हंगामा

16 Mar 2026

हरियाणा एथलेटिक्स का निर्णय: महिला खिलाड़ियों की कमी के चलते रिले रेस ट्रायल दोबारा होंगे आयोजित

16 Mar 2026

फरीदाबाद के मोक्ष रावत का जूनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन, उज्बेकिस्तान में दिखाएंगे दम

16 Mar 2026

VIDEO: फरीदाबाद के मुक्केबाज लोकेश चौधरी मंगोलिया में भारतीय दल का बनेंगे हिस्सा

16 Mar 2026

गुरुग्राम में एचबीएसई और सीबीएसई की परीक्षाएं जारी, छात्रों ने बताया पेपर का हाल

16 Mar 2026

Mandi News: ऊपरी इलाकों में बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी शीतलहर | Amar Ujala

16 Mar 2026

Lucknow News: CM Yogi ने जारी की पहली किस्त, शहरी आवास योजना को मिली रफ्तार, परिवारों को मिली राहत

16 Mar 2026

महासमुंद में 75 लाख कैश बरामद: होंडा सिटी कार से मिली भारी रकम, हिरासत में दो लोग

16 Mar 2026

VIDEO: फरीदाबाद में गैस सप्लाई को लेकर संचालक ने बताई स्थिति, कहा- कोई समस्या नहीं

16 Mar 2026

गुरुग्राम: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी के लिए भारत-दक्षिण अफ्रीका की बड़ी साझेदारी

16 Mar 2026

Bareilly News: दामाद ने सास और साले को मार डाला, पंचायत के दौरान चाकू से किया हमला, मौके से भागा

16 Mar 2026

एडीसी बोले- जनगणना-2027 की प्रक्रियाओं को गहनता से समझें प्रभारी अधिकारी

Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल जिले के चार युवकों की गई जान

16 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed