Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
An NRI family built a gate and a bus stand in the village of Gholia Khurd in Moga.
{"_id":"69ccc8796cffbd4e2b077a2e","slug":"video-an-nri-family-built-a-gate-and-a-bus-stand-in-the-village-of-gholia-khurd-in-moga-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के गांव घोलिया खुर्द में एनआरआई परिवार ने बनवाया गेट और बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के गांव घोलिया खुर्द में एनआरआई परिवार ने बनवाया गेट और बस स्टैंड
पंजाब के गांवों के विकास में प्रवासी पंजाबियों का योगदान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी ताजा मिसाल मोगा जिले के गांव घोलिया खुर्द में देखने को मिली, जहां एक एनआरआई परिवार ने गांववासियों को बड़ी सौगात देते हुए एक भव्य प्रवेश द्वार (गेट) और दो आधुनिक बस स्टैंड बनवाकर समर्पित किए। गांव में इस अवसर पर खुशी का माहौल देखने को मिला। स्वर्गीय सरदार दलिप सिंह के परिवार की ओर से उनके पुत्र हरमन सिंह गिल और गुरप्रीत सिंह गुड़ा गिल ने अपने दादा सरदार इकबाल सिंह गिल की याद में यह सराहनीय कार्य किया। यह पूरा प्रोजेक्ट लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया है, जिससे गांव के लोगों को आने-जाने और बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, गांव के सरपंच, पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे। सभी ने एनआरआई परिवार के इस योगदान की दिल खोलकर सराहना की।
इस अवसर पर विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर और गांव के सरपंच ने परिवार का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबी हमेशा अपने गांवों से जुड़े रहते हैं और समय-समय पर इस तरह के विकास कार्यों में अपना योगदान देते रहते हैं।
एनआरआई गुरप्रीत सिंह ने कहा कि यह परिवार हमेशा सेवा भावना से जुड़ा रहा है और भविष्य में भी इसी तरह गांव के विकास के लिए काम करता रहेगा। अंत में गांववासियों ने परिवार के लिए अरदास की कि भगवान उन्हें और ताकत दे, ताकि वे आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य करते रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।