Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Congress protests against the Punjab government in Kapurthala.
{"_id":"69b8ee1e3f5144335a04c9db","slug":"video-congress-protests-against-the-punjab-government-in-kapurthala-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की आम आदमी पार्टी की गारंटी अब सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को कपूरथला में कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शहीद भगत सिंह चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया। यह प्रदर्शन पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और विधायक राणा गुरजीत सिंह के निर्देशों पर किया गया। इसमें सैकड़ों महिलाओं और कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने चुनावों के समय महिलाओं से जो वादा किया था, उसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने घोषणा की थी कि पंजाब की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, लेकिन सरकार बने चार साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद महिलाओं को इस योजना का कोई लाभ नहीं मिला। उनका कहना था कि यदि सरकार अपने वादे के अनुसार हर महीने 1000 रुपये देती, तो चार वर्षों में यह राशि प्रति महिला 48,000 रुपये बनती है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि सरकार ने चुनावों के दौरान महिलाओं की उम्मीदों और भावनाओं का फायदा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद सरकार ने अपने वादे को भुला दिया और अब जब चुनाव फिर से नजदीक आ रहे हैं तो दोबारा इसी मुद्दे को लेकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस शहरी प्रधान दीपक सलवान समेत कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चार वर्षों तक महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखा गया और अब अंतिम वर्ष में किए जा रहे नए ऐलान केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश हैं। महिलाएं अब पूरी तरह जागरूक हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना जानती हैं। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिलता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विधायक राणा गुरजीत सिंह के नेतृत्व में यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और महिलाओं के हक के लिए लगातार आवाज उठाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।