{"_id":"69b12e0b5f783893580be7b4","slug":"video-firing-due-to-old-rivalry-in-moga-youth-injured-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे के बाद पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक कुलजीत सिंह गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोगा के तीन नंबर चुंगी के नजदीक बीती देर रात कुलजीत सिंह निवासी वेदांत नगर अपने एक साथी के साथ घर वापस आ रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान कुलजीत सिंह की टांग में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल कुलजीत सिंह को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल वहां उसका इलाज चल रहा है।
डीएसपी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।