Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : हुसैनी वाला बॉर्डर तक चलाई गई ट्रेन, सैकड़ों लोगों ने किया सफर
{"_id":"67dfd3ad752182622802a5a1","slug":"video-hasana-val-bradara-taka-calii-gaii-tarana-sakaugdha-lga-na-kaya-safara-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हुसैनी वाला बॉर्डर तक चलाई गई ट्रेन, सैकड़ों लोगों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हुसैनी वाला बॉर्डर तक चलाई गई ट्रेन, सैकड़ों लोगों ने किया सफर
फिरोजपुर के हुसैनी वाला बॉर्डर पर लगे शहीदी मेले के दौरान रेल प्रशासन ने 23 मार्च को स्पेशल ट्रेन चलाई है। रविवार को इस ट्रेन पर सैकड़ों लोगों ने सफर किया। ट्रेन का किराया प्रति व्यक्ति 10 रुपये रखा गया है। सभी लोग फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से हुसैनी वाला बॉर्डर पर पहुंचे। फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन सुबह 9:00 बजे हुसैनीवाला वाला बॉर्डर के लिए रवाना हुई। उक्त ट्रेन सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक इसी तरह लोगों को लेकर जाएगी और लेकर आएगी। हुसैनी वाला रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन पहुंचकर वहीं रुक जाती है। यहां पर यात्री उतरकर शहीदी स्मारक पर पैदल जाते हैं। शहीदी स्मारक पर मेला लगा हुआ है। यहीं पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि बनी है। बाकी दिन ये ट्रेन नहीं चलती है। ये रेल पटरी कभी पाकिस्तान तक बिछी हुई थी और इसी ट्रैक से ट्रेन पाकिस्तान जाती और आती थी। अब दोनों देशों में तनाव के चलते अब यहां से ट्रेन पाकिस्तान नहीं जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।