फिरोजपुर के आरटीओ दफ्तर में सोमवार को विजिलेंस टीम ने दबिश दी। जैसे ही विजिलेंस टीम आरटीओ दफ्तर में पहुंची तो वहां पर मुलाजिम अपनी सीट छोड़कर भाग गए। यही नहीं जो आसपास एजेंट दुकानें खुलकर बैठे थे वे भी दुकान बंद कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि विजिलेंस को आरटीओ दफ्तर में हो रहे घोटालों की शिकायत मिली थी। गाड़ियों के टैक्स में हेराफेरी, वाहनों के गलत नंबर जारी करने व अन्य घोटालों की शिकायत मिली थी। टीम की अगुवाई डीएसपी अमृतपाल कर रहे थे। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम पंजाब ने गुरदासपुर, जालंधर और मुक्तसर में भी आरटीओ दफ्तर में रेड की है। विजिलेंस टीम ने फिरोजपुर आरटीओ दफ्तर के अधिकारियों को रिकॉर्ड लेकर विजिलेंस दफ्तर पहुंचने की बात कही है। विजिलेंस की टीम एक घंटा दफ्तर के अंदर रही और कई दस्तावेज खंगाले। टीम कुछ दस्तावेज अपने साथ भी लेकर गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।