Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Warrior Social Welfare Club Donates Fans to School in Pathankot
{"_id":"6a005b77866eb2c6080779df","slug":"video-warrior-social-welfare-club-donates-fans-to-school-in-pathankot-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में वॉरियर सोशल वेलफेयर क्लब स्कूल को पंखे किए भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में वॉरियर सोशल वेलफेयर क्लब स्कूल को पंखे किए भेंट
वॉरियर सोशल वेलफेयर क्लब की ओर से अध्यक्ष संजय आनंद व सरपरस्त उमेश कोहली की अध्यक्षता में सरकारी हाई स्कूल जनियाल को 6 पंखे भेंट किए गए। इस अवसर पर चेयरमैन सुशील महेंद्रू, सरपरस्त रमन हांडा, डॉ ओपी विग, एनपी धवन, पुनीत कपूर, ललित त्रेहन, संदीप कपूर, डॉ राकेश महेंद्रू, उज्ज्वल भंडारी, नीरज सेखड़ी, दीपक ककड़, अभिनंदन भंडारी, स्कूल प्रिंसिपल सुधीर कुमार, मास्टर विक्रांत, मास्टर परमजीत आदि मौजूद रहे। प्रधान संजय आनंद व चेयरमैन सुशील महेंद्रू ने कहा कि सरकारी हाई स्कूल जनियाल जोकि बॉर्डर पर स्थित है और पछड़ा हुआ स्कूल है। वहां पर गर्मी को देखते हुए बच्चों की सुविधा के लिए बिजली पंखों की कमी दिखाई दी। उपरांत क्लब सदस्यों ने मौके पर स्थिति को जांचा और उसके बाद प्रोजेक्ट चेयरमैन अभिनंदन भंडारी के सहयोग से आज स्कूल प्रिंसिपल को पंखे भेंट किए गए। उन्होंने कहा कि यह क्लब पहले भी जरूरत वाले स्कूलों में कई सामग्री भेंट कर चुका है और भविष्य में भी क्लब की ओर से सरकारी स्कूलों में कई प्रोजेक्ट किए जाएंगे। स्कूल जनियाल के प्रिंसिपल सुधीर कुमार ने बताया कि क्लब की ओर से किया गया प्रयास सराहनीय है और वे क्लब सदस्यों का इस प्रोजेक्ट के लिए धन्यवाद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।