Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Ajmer News
›
Ajmer : Anjuman Secretary Comments on Sajjadanashin Council’s Support for Waqf Amendment Bill
{"_id":"66f06c097de3aab66500b376","slug":"all-india-muslim-sajjadanashin-council-has-nothing-to-do-with-the-dargah-said-anjuman-secretary-sarwar-chishti-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2137007-2024-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ajmer : वक्फ संशोधन बिल पर सज्जादानशीन काउंसिल के समर्थन को लेकर बोले अंजुमन सचिव- दरगाह से नहीं है कोई संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer : वक्फ संशोधन बिल पर सज्जादानशीन काउंसिल के समर्थन को लेकर बोले अंजुमन सचिव- दरगाह से नहीं है कोई संबंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 08:34 AM IST
Link Copied
अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर वक्फ संशोधन बिल पर ऐतराज जताया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि पिछले दिनों खबरें आई थीं कि ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया है, जबकि ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल का अजमेर दरगाह से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम 800 साल पुरानी दरगाह के खादिम हैं और हमने 21 अगस्त को रिजॉल्यूशन करके वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल का दरगाह में कोई ऑफिस नहीं है। अंजुमन सचिव सरवर चिश्ती ने कहा कि हमने इस बिल का विरोध किया है। ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को बदनाम ना करें, सूफी सज्जादानशीन काउंसिल की ओर से हमारी कौम और दरगाह बदनाम हो रही है, हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है।
गौरतलब है कि अजमेर दरगाह के दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन के पुत्र उनके उत्तराधिकारी सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ऑल इंडिया मुस्लिम सज्जादानशीन काउंसिल के अध्यक्ष हैं और वे दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर वक्फ संशोधन बिल का समर्थन कर चुके हैं। वहीं अजमेर दरगाह के खादिमों ने वक्फ संशोधन बिल का विरोध करते हुए पिछले दिनों एक मुहिम भी चलाई थी, जिसमे उन्होंने इस बिल का विरोध किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।