सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: Big online betting network busted, three arrested; 30 fake websites created on lines of Mahadev app

Alwar: ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; महादेव एप की तर्ज पर बनी 30 फर्जी वेबसाइटें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 06:06 PM IST
Alwar: Big online betting network busted, three arrested; 30 fake websites created on lines of Mahadev app
राजस्थान की अलवर पुलिस ने एक बड़ी साइबर अपराध कार्रवाई कर क्रिकेट और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तार न केवल देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े हैं, बल्कि इसके संचालन का दायरा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है। पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से करीब 150 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन में शामिल थे।
 
महादेव एप से प्रेरित, खुद का सट्टा नेटवर्क खड़ा किया
गिरफ्तार किए गए युवकों ने महादेव सट्टेबाजी एप की तर्ज पर खुद की सट्टा वेबसाइटें विकसित की थीं। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने कुल 30 से ज्यादा वेबसाइटें तैयार कीं, जिनके माध्यम से क्रिकेट मैच, आईपीएल, कसीनो और मटका जैसे जुए के खेलों पर सट्टा खिलाया जा रहा था। इन प्लेटफॉर्म्स पर 60,000 से अधिक आईडी सक्रिय थीं, जिनमें सबसे अधिक उपयोगकर्ता उत्तरप्रदेश से जुड़े पाए गए।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: पैरों से बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग; विवेक कुमार अटल ने हाथों के बगैर ही मैदान में किया कमाल
 
तकनीकी निगरानी और संयुक्त कार्रवाई से सफलता
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि साइबर सेल को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें उद्योग नगर थाना पुलिस और साइबर विशेषज्ञों की संयुक्त भागीदारी रही। तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा।
 
गिरफ्तार युवकों में नितिन पालीवाल (पुत्र ओमप्रकाश पालीवाल), महेश शर्मा (पुत्र राम नगीना शर्मा) और पीयूष शर्मा (पुत्र ओमप्रकाश शर्मा) शामिल हैं। नितिन पालीवाल इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिसने कोरोना काल में बेरोजगारी के दौरान 2021 में यह नेटवर्क खड़ा किया था।
 
ऑनलाइन सट्टे की कमाई से आलीशान क्लब और प्रॉपर्टी
पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने ऑनलाइन सट्टेबाजी से कमाए गए पैसों से अलवर में डग आउट स्पोर्ट्स क्लब की स्थापना की। इसके अलावा हाल ही में इन्होंने 2500 वर्ग गज का एक प्लॉट भी खरीदा है। शालीमार क्षेत्र में इनका एक फ्लैट भी मौजूद है, जिसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Dowry Death: अलवर में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति को सात साल की जेल, भाई-बहनोई भी भुगतेंगे सजा
 
बड़ी कार्रवाई की ओर बढ़ रही पुलिस
अभी तक की कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक हार्ड ड्राइव, 15 एटीएम कार्ड और एक एसयूवी कार जब्त की है। फिलहाल तीनों आरोपियों को छह जून तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह किसी और बड़े सट्टा सिंडिकेट से भी जुड़ा हो सकता है। अलवर पुलिस ने आयकर विभाग सहित अन्य जांच एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दे दी है ताकि इस अवैध लेनदेन की गहराई से जांच की जा सके।
 
अलवर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है, जो साइबर अपराध और अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम इस नेटवर्क की हर परत को खोलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एनडीए के जरिये देश की पहली पायलट बनीं चरखी दादरी की इशिता सांगवान

03 Jun 2025

Sehore News: मरा मुर्गा लेकर तहसील कार्यालय पहुंचा ग्रामीण, अफसरों में मचा हड़कंप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

03 Jun 2025

अलीगढ़ के मडराक थाना अंतर्गत सहारनपुर गांव का वीडियो आया सामने, मुकदमा दर्ज

03 Jun 2025

कोरबा में किसानों का हंगामा, बिलासपुर कटघोरा नेशनल हाईवे को किया जाम, दो घंटे में बनी बात

03 Jun 2025

गाजियाबाद में राम कथा और श्रीमद् भागवत कथा, दोनों जगह निकाली गई कलश यात्रा

03 Jun 2025
विज्ञापन

Umaria News: मुख्यमंत्री यादव के दौरे से पहले कांग्रेस की सक्रिय, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाईं यह समस्याएं

03 Jun 2025

रायबरेली में सड़क हादसे में ननद-भाभी की मौत... गांव पहुंचे शव तो बिलख उठे घरवाले

03 Jun 2025
विज्ञापन

बलरामपुर में समर कैंप में लंबी कूद... कबड्डी आदि खेलों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

03 Jun 2025

सहारनपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर रिटायर्ड ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत

03 Jun 2025

सूखी फसलें, टूटे तार... अब रिश्वत की मांग! बागपत के चमरावल बिजलीघर पर किसानों का हंगामा

03 Jun 2025

श्री हरमंदिर साहिब के पास एक व्यक्ति ने फाड़ा गुटका साहिब

03 Jun 2025

बलरामपुर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

03 Jun 2025

चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित निगम कार्यालय के बाहर ट्यूबवेल ऑपरेटर्स का प्रदर्शन

03 Jun 2025

दुलेश्वर महाराज के मेले में मंत्री भी झूमे-नाचे, पूजा अर्चना कर मांगी सुख समृद्धि

03 Jun 2025

ग्वालियर में गैंगवार: पुरानी रंजिश में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

03 Jun 2025

बाराबंकी में सुबह से मौसम ने ली करवट, ठंडी हवाओं और बादलों ने दी गर्मी से राहत

03 Jun 2025

बलरामपुर में विश्व पर्यावरण दिवस को यादगार बनाने की तैयारियां शुरू

03 Jun 2025

Kullu; कुल्लू में झमाझम बारिश, चोटियों पर हल्की बर्फबारी, ठंडक बढ़ी

03 Jun 2025

Una: लाल सिंगी स्कूल के पास दोबारा ब्लॉक होने लगा नाले का पानी

03 Jun 2025

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में जोरदार हंगामा

03 Jun 2025

विश्व साइकिल दिवस पर ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान, कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने निकाली साइक्लोथॉन यात्रा

03 Jun 2025

नारनौल में सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी, मौसम बना सुहावना

जींद के नरवाना में लेबर चौक की मांग को लेकर मजदूरों ने शुरू की भूख हड़ताल

03 Jun 2025

CG: रायगढ़ के सूखे कुएं में गिरा शावक हाथी, रेस्क्यू के लिए पहुंची वन विभाग की टीम; ग्रामीणों की जुटी भीड़

03 Jun 2025

फतेहाबाद के टोहाना में ऐतिहासिक कुएं में फंसी कुतिया और उसके बच्चों को बचाया गया, संरक्षण की उठी मांग

03 Jun 2025

अमेठी में अनियंत्रित होकर पलटा रिफाइंड तेल भरा टैंकर, लूटने वालों की लगी भीड़

03 Jun 2025

यमुनानगर में कलेसर जंगल के बीच हाईवे पर गिरा पेड़, वाहनों की लगी कतारें

03 Jun 2025

सीवरेज को लेकर मोगा मेयर और पूर्व ठेकेदार में हुई तकरार, मेयर ने निकाली पिस्तौल

शिक्षक नवीन जोंटी सजवाण ने बाली दर्रा में फहराया तिरंगा, चार दिन में किया कठिन अभियान पूरा

03 Jun 2025

आदर्श ग्राम; पीले रंग के घर, नीले रंग की खिड़कियां, दरवाजे और दीवारों पर बनाई जा रही एपण

03 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed