{"_id":"683e9a9d489ce06c9d009466","slug":"video-retired-tubewell-operator-dies-after-being-crushed-by-a-tractor-in-saharanpur-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर रिटायर्ड ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर रिटायर्ड ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:17 PM IST
Link Copied
सहारनपुर जनपद के नकुड़ में बस अड्डे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर 65 वर्षीय रिटायर्ड ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित भाग गया। पुलिस ने शव को जिला मोर्चरी भिजवा दिया है।
नगर के बस अड्डे पर मंगलवार सुबह करीब दस बजे गांव जुड्डी निवासी सुरेंद्र पुत्र मामचंद एक ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से बुरी तरह कुचला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई, दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर सहित मौके से भाग गया। बताया जाता है ट्रैक्टर के नीचे आने से पहले उक्त व्यक्ति ट्रक के नीचे आने से बाल-बाल बचा था, ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगा दिए, लेकिन तुरंत बाद वह ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे कुचला गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रैक्टर चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।