{"_id":"683e9a98c65db67b470a3736","slug":"video-laliyana-farmers-protest-at-chamrawal-power-house-accuse-lineman-of-bribe-demand-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सूखी फसलें, टूटे तार... अब रिश्वत की मांग! बागपत के चमरावल बिजलीघर पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखी फसलें, टूटे तार... अब रिश्वत की मांग! बागपत के चमरावल बिजलीघर पर किसानों का हंगामा
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:17 PM IST
Link Copied
बागपत के रटाैल थानाक्षेत्र में ललियाना गांव के किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। चार हफ्तों से टूटे पड़े बिजली के तार और नलकूप ठप होने से परेशान किसानों ने चमरावल बिजलीघर पर जबरदस्त प्रदर्शन और हंगामा किया।
किसानों का आरोप है कि बिजलीकर्मी तार जुड़वाने के बदले उनसे चार हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। यही नहीं, मोबाइल पर बातचीत की एक ऑडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें कथित तौर पर एक बिजलीकर्मी चार खंभों के तार जोड़ने की एवज में पैसे मांगता सुनाई दे रहा है।
गांव में एक महीने पहले आई आंधी के कारण जंगल क्षेत्र में बिजली के खंभे और तार टूट गए थे, जिससे चार नलकूप बंद पड़े हैं। किसानों की गन्ना, ज्वार और सब्जियों की फसल सूखने की कगार पर पहुंच चुकी है।
प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों में सुभाष, कृष्णा देवी, राजकुमार, संदीप, सन्नी, आकाश, संगीता, लोकेन्द्र और दीपक प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मांग की कि तत्काल टूटे तार जोड़े जाएं और दोषी बिजलीकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस मामले ने गांव में प्रशासनिक लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसान साफ कह रहे हैं। अगर अब भी कार्रवाई न हुई, तो आंदोलन और उग्र होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।