Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News: Administration on alert ahead of Diwali, begins drive to curb encroachments and improve market arr
{"_id":"68e743edb77dd41abd08a7c3","slug":"as-diwali-approaches-the-administration-is-on-alert-mode-alwar-news-c-1-1-noi1339-3498680-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: दीपावली से पहले प्रशासन अलर्ट, बाजारों में अतिक्रमण रोकने और व्यवस्था सुधारने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: दीपावली से पहले प्रशासन अलर्ट, बाजारों में अतिक्रमण रोकने और व्यवस्था सुधारने की तैयारी शुरू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 12:59 PM IST
Link Copied
दीपावली पर्व नजदीक आते ही अलवर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण रोकने की कवायद शुरू कर दी है।
बुधवार को एडीएम सिटी बीना महावर ने व्यापारियों के साथ शहर के प्रमुख बाजारों का निरीक्षण किया और उन्हें समझाइश दी। व्यापारियों को निर्देश दिया गया कि दीपावली के अवसर पर दुकानों के बाहर सामान न रखा जाए, ताकि आम जनता को आवागमन में कोई समस्या न हो। बीना महावर ने कहा कि अभी व्यापारियों को चेतावनी दी जा रही है लेकिन दो दिन बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया जाएगा और जुर्माना वसूला जाएगा।
व्यापारियों के नेता राजकुमार गोयल ने प्रशासन के कदम की सराहना की और सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे बड़े पर्व पर साफ-सुथरे और व्यवस्थित बाजार की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने यह भी बताया कि साफ-सुथरे बाजार में ग्राहक अधिक आएंगे क्योंकि ग्राहक साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखते हैं।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीना महावर ने बताया कि इस विषय पर नगर निगम में एक बैठक भी आयोजित की गई थी, जिसमें व्यापारियों के प्रतिनिधियों के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।