सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   The district collector herself came out on the streets to deal with the water problem

Alwar News: पेयजल संकट को लेकर खुद सड़क पर उतरीं कलेक्टर, पुराने इलाकों में पेयजल व्यवस्था की ली जानकारी; जाने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 09 Apr 2025 03:34 PM IST
The district collector herself came out on the streets to deal with the water problem
अलवर गर्मी की शुरुआत के साथ ही शहर में गहराते पेयजल संकट को देखते हुए अलवर की जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला को खुद सड़कों पर उतरना पड़ा। बुधवार सुबह कलेक्टर शुक्ला एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने शहर के पुराने इलाकों शिवाजी पार्क, दिल्ली दरवाजा और विकास पथ क्षेत्र का दौरा कर लोगों से पेयजल व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान जलदाय विभाग के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे। कलेक्टर ने उन मोहल्लों का निरीक्षण किया जहां टेल एंड पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे क्षेत्रों में दूसरी तरफ से कनेक्शन दिए जाएं, ताकि सभी को पानी मिल सके। जहां ट्यूबवेल की कमी है, वहां नए ट्यूबवेल लगाने के भी आदेश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कई नागरिकों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों की शिकायतें कीं, जिस पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए अधिकारियों से कहा कि समस्याओं का समाधान गंभीरता से किया जाए ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

पढ़ें: आहूजा के बयान पर विरोध के स्वर तेज हुए, कांग्रेस और दलित समाज ने भाजपा नेता का पुतला फूंका

गौरतलब है कि मंगलवार को ब्रह्मचारी मोहल्ले के लोगों ने पानी की मांग को लेकर मिनी सचिवालय के बाहर सड़क जाम कर दिया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर ने बताया कि शहर में कई ऐसे इलाके चिह्नित किए गए हैं, जहां पेयजल संकट विकराल हो चुका है। ऐसे क्षेत्रों में जल्द ही टैंकर से पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। हालांकि, बीते समय में टैंकरों के जरिए आपूर्ति की गई थी, फिर भी कई लोगों तक पानी नहीं पहुंच सका। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टैंकरों को तो आसानी से पानी मिल जाता है, लेकिन आमजन को नहीं। प्रशासन की ओर से आज तक यह जांच नहीं की गई कि टैंकरों को आखिर पानी कहां से मिल रहा है, जबकि लोग बूंद-बूंद के लिए परेशान हैं।

जलदाय विभाग ने हाल ही में शहर के कई इलाकों में बोरिंग करवाई थी, लेकिन इनमें से कई जगहों पर पानी नहीं मिला। उधर, ईआरसीपी योजना के तहत मिलने वाले पानी की बात तो होती है, लेकिन यह पानी कब आएगा, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। वहीं, सिलीसेढ़ से पानी लाने की योजना पर भी चर्चा चल रही है, लेकिन इसकी टाइमलाइन को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : फास्टैग में बैलेंस कम, सनवारा में ट्रक चालक व टोल कर्मियों में चले डंडे

09 Apr 2025

Damoh News: हमेशा बाउंसर साथ रखता था फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र, जूनियर भी हाथ बांधे खड़े रहते थे

09 Apr 2025

Mahakal Bhasm Aarti: प्रदोष-बुधवार के संयोग पर श्री गणेश के स्वरूप में दिए महाकाल ने दर्शन, पहनी गुलाब की माला

09 Apr 2025

VIDEO : अयोध्या में सड़क हादसा, चश्मदीदों ने बताया कि अचानक से सब कैसे हुआ

09 Apr 2025

VIDEO : अयोध्याः तेज रफ्तार डंपर का कहर, चार को रौंदा एक की मौके पर मौत

09 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : लगातार दूसरे दिन पारा 42 डिग्री के पार, सड़कों पर सन्नाटा

09 Apr 2025

VIDEO : खड़े डंपर में पीछे से टकराया डंपर, केबिन काटकर निकाला चालक

08 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में युवती से अपराध के नौ आरोपी भेजे गए जेल, 12 नामजद और 11 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

08 Apr 2025

VIDEO : Meerut: बरात में गाने बजाने को लेकर भावनपुर में दो समुदायों में मारपीट, दूल्हे समेत आठ घायल

08 Apr 2025

VIDEO : गरुड़ वाहिनी से राजधानी मार्ग पर एसपी ने किया भ्रमण, लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया

08 Apr 2025

VIDEO : गाजियाबाद में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग... दूर तक दिखाई दिया काला धुआं

08 Apr 2025

VIDEO : बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सात अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त

08 Apr 2025

Khandwa News: पिता के जादू करने से पत्नी रहती थी बीमार, इसलिए कुल्हाड़ी से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट

08 Apr 2025

VIDEO : कपूरथला में देर रात दुकानदार पर हमला

08 Apr 2025

VIDEO : मामूली विवाद में हुई किसान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आला कत्ल डंडा भी किया बरामद

08 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी के नमो घाट पर काशी वंदन कार्यक्रम का आयोजन, देवी गीतों के साथ चैती ने बांधा समा

08 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी आने वाले हैं प्रधानमंत्री, एसपीजी के आईजी ने लिया सभास्थल का जयजा, सुरक्षा के बारे में बातचीत की

08 Apr 2025

Jalore: ऑपरेशन भौकाल के तहत पुलिस ने नकबजनी की वारदात का किया खुलासा, चोरी करने वाला भांजा सहित 6 गिरफ्तार

08 Apr 2025

VIDEO : बांदा में नकाबपोश बाइक सवारों ने दो दोस्तों पर झोंका फायर

08 Apr 2025

VIDEO : पुलिस पर फायर करने वाले दंपती को पुलिस ने भेजा जेल

08 Apr 2025

VIDEO : सेल्फी पाॅइंट पर ठेकेदार बना रहा था चाैकी...नगर निगम ने किया ध्वस्त, पुलिस बोली अनुमति ही नहीं दी गई

08 Apr 2025

VIDEO : गांव मौली में अनुसूचित जाति की बेटियों को पीटने पर हंगामा, लोंगों ने घेरा थाना

08 Apr 2025

VIDEO : बाबा विश्वनाथ के दरबार में आने वाले भक्तों के नहीं जलेंगे पांव, मैट पर हो रहा पानी का छिड़काव

08 Apr 2025

Sagar News: पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम, एक महीने से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे

08 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी के प्राथमिक विद्यालय में दिखा सांप, ठटरा द्वितीय के प्रांगण का मामला, बच्चों में दहशत

08 Apr 2025

Ujjain: अधिकारियों संग गंभीर डैम पहुंचे महापौर ने लिया फैसला, 15 अप्रैल से शहर में एक दिन छोड़कर होगा जलप्रदाय

08 Apr 2025

VIDEO : वाराणसी के ढाब क्षेत्र में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन, 190 किलो की नाल उठा कर वीरेन्द्र ने जीता खिताब

08 Apr 2025

VIDEO : सात दिवसीय बौद्ध कथा का शुभारंभ...धर्म को बचाने की अपील

08 Apr 2025

VIDEO : रामजीलाल सुमन की संसद सदस्यता रद्द हो...करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

08 Apr 2025

Khandwa News: विरोध करने घुटनों के बल आई कांग्रेस, साथ लाए मटमैला पानी, हंगामा कर FIR की उठाई मांग

08 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed