सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   Balotra-Pune drugs connection busted: 1.96 kg MD recovered, 6 smugglers arrested

बालोतरा-पुणे ड्रग्स कनेक्शन का भंडाफोड़: 1.96 किलो एमडी बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार; 3.92 करोड़ की खेप जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 08:38 PM IST
Balotra-Pune drugs connection busted: 1.96 kg MD recovered, 6 smugglers arrested
राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच फैले अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। बालोतरा पुलिस और पुणे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में कुल 1 किलो 960 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 92 लाख रुपए बताई जा रही है।

इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि राजस्थान से महाराष्ट्र तक ड्रग्स की आपूर्ति का एक सुनियोजित नेटवर्क सक्रिय था, जो पिछले एक वर्ष से लगातार नशे का कारोबार चला रहा था।

गुप्त सूचना से शुरू हुई जांच, खुलता गया नेटवर्क
पूरे मामले की शुरुआत पुणे के खराड़ी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हुई। 3 फरवरी को पुलिस ने तड़के एक कार की तलाशी के दौरान दो युवकों के पास से 27 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले एक साल से राजस्थान से ड्रग्स मंगवाकर पुणे में सप्लाई कर रहे थे।

दोनों आरोपी पुणे में दुकानों की आड़ में नशे का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। एक आरोपी की मोबाइल की दुकान थी, जबकि दूसरा भी व्यापार की आड़ में ड्रग्स वितरण करता था। पूछताछ के बाद जब कड़ियां जोड़ी गईं तो पुलिस को इस गिरोह के तार सीधे राजस्थान के बालोतरा और जोधपुर जिले से जुड़े मिले।

राजस्थान तक पहुंची जांच, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
जांच के आधार पर पुणे पुलिस की विशेष टीम राजस्थान रवाना हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से बालोतरा शहर की कृष्णा सिटी कॉलोनी में दबिश दी गई। यहां से पिराणी साईंयों की ढाणी, परेऊ (गिड़ा थाना क्षेत्र) निवासी रतनलाल जाट को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से 1 किलो 384 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस के अनुसार रतनलाल ही पुणे में ड्रग्स की सप्लाई का मुख्य संचालक था। वह राजस्थान से मेफेड्रोन मंगवाकर महाराष्ट्र में वितरित करता था। जिला पुलिस अधीक्षक रमेश ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर की गई। उन्होंने कहा कि “नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।”

जोधपुर से भी जुड़े तार
जांच के दौरान जोधपुर जिले की लोहावट तहसील निवासी योगेश उर्फ मनीष बिश्नोई को पुणे से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 151 ग्राम एमडी ड्रग्स और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

इसके अलावा उसके चचेरे भाई सचिन उर्फ एसके को भी गिरफ्तार किया गया, जो पुणे में वितरण में मदद करता था। पुलिस ने उसके पास से 4.65 लाख रुपए नकद और मोबाइल फोन बरामद किया। एक अन्य आरोपी अमित सुनील घुले निवासी मंजरी बुद्रुक, पुणे को 398 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं फरार चल रहे रामकरण जाट को 12 फरवरी को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार अब तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

‘ऑपरेशन विषभंजन’ के तहत बड़ी कार्रवाई

बालोतरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन विषभंजन’ के तहत यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाना है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से सक्रिय थे और राजस्थान से ड्रग्स लाकर पुणे में स्थानीय तस्करों और नशेड़ियों को सप्लाई करते थे। सप्लाई के लिए वे निजी वाहनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का उपयोग करते थे, ताकि संदेह न हो।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त की गई ड्रग्स को सील कर विधिक प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा गया है। मुख्य आरोपी रतनलाल जाट को आगे की पूछताछ और नेटवर्क की अन्य कड़ियों का खुलासा करने के लिए पुणे पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह केवल शुरुआत है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Alwar News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, डीजे में उतरा 11KV लाइन का करंट 5 बच्चे झुलसे; दो की हालत गंभीर

समाज पर नशे का बढ़ता खतरा
इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि किस तरह छोटे शहरों से लेकर महानगरों तक नशे का जाल फैलता जा रहा है। युवा वर्ग को निशाना बनाकर संचालित किए जा रहे इस अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: सड़क किनारे पड़े बिजली के पोल, राहगीरों की जान पर आफत

19 Feb 2026

रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

19 Feb 2026

Sirmour: बस अड्डा नाहन में कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था, 9 सीसीटीवी कैमरे स्थापित

19 Feb 2026

सोनीपत में चयनित आठ एससी किसानों को ट्रैक्टर पर मिलेगा 24 लाख रुपये का अनुदान

19 Feb 2026

बहादुरगढ़ में जिला स्तरीय किसान जागरूकता शिविर, 500 किसानों ने लिया लाभ

विज्ञापन

Bihar: चेक गणराज्य से आया दूल्हा, गांव में सात फेरों संग अनोखी शादी; विदेशी दूल्हे ने अग्नि को बनाया साक्षी

19 Feb 2026

कानपुर: वैवाहिक समारोह में गया था परिवार, अकेला पाकर नाबालिग से दुष्कर्म

19 Feb 2026
विज्ञापन

पठानकोट रेलवे पुलिस ने पिस्टल के साथ युवक को पकड़ा

19 Feb 2026

जींद में नायब सिंह को ताऊ सैनी बोलकर कहा- मनै बी बिठा ले जाज मैं, सीएम ने सोनू को हेलिकॉप्टर में बैठाया

19 Feb 2026

बदलते मौसम में वायरल संक्रमण व अन्य बीमारियां बढ़ी, डॉ बीपी प्रियदर्शी ने बताए बचाव के तरीके

19 Feb 2026

Alwar News: अजीजपुर में 150 फीट गहरे खुले कुएं में गिरकर युवक की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

19 Feb 2026

VIDEO: ग्रेटर नोएडा के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

19 Feb 2026

बाल उत्सव कार्यक्रम: बुलंदशहर में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बच्चों ने पेंटिंग में अपना हुनर दिखाया

19 Feb 2026

नसीम सोलंकी बोलीं- सभी की दुआओं से घर में तीन साल बाद खुशियां लौटी

19 Feb 2026

अग्रवाल महिला मंडल ने पूल पिकनिक का आयोजन किया

19 Feb 2026

किदवई नगर थाने के पास खोदी गई सड़क, संकेतक न होने से वाहन सवारों को हो रही परेशानी

19 Feb 2026

अलीगढ़ पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 70 लाख की आईटीसी हड़पने के चार आरोपी दबोचे

19 Feb 2026

Meerut: पीरपुर-मंडौरा में 21 से शुरू होगी श्रीराम कथा, आचार्य शांतनु महाराज करेंगे वाचन

19 Feb 2026

Meerut: व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर मंडल आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

19 Feb 2026

Meerut: वेस्ट यूपी को मिलाकर ‘सनातन प्रदेश’ बनाने की उठी मांग

19 Feb 2026

Meerut: एसडी सदर के पूर्व छात्र हॉकी खिलाड़ी यश वर्मा सम्मानित

19 Feb 2026

Meerut: रघुनंदन ज्वेलर्स घटना पर सर्राफा व्यापारियों ने सीओ से की वार्ता

19 Feb 2026

Mandi: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

19 Feb 2026

Jairam Mahato: Hemant Soren सरकार पर बरसे जयराम महतो, क्या बोले? Jharkhand Budget Session 2026-27

19 Feb 2026

नोएडा फ्लावर शो: आम जनता की एंट्री पर रोक, दो घंटे इंतजार के बाद महिलाएं और बच्चे लौटे घर

19 Feb 2026

जींद में खेत में पानी देने गए किसान की संदिग्ध मौत

19 Feb 2026

फायर सीजन को देखते हुए नारायणबगड़ के वन कर्मियों ने शुरू की तैयारियां

19 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में लाल चंदन की तिरुपति बालाजी प्रतिमाएं बनीं आकर्षण, कीमत दो से ढाई लाख

19 Feb 2026

घुटनों पर वार, डर पर प्रहार: ‘अपराजिता’ में छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की धार

19 Feb 2026

एमपीएल सीजन 5: महर्षि यूनिवर्सिटी की विजयी चेज, 7 गेंदें बाकी रहते जीता फाइनल

19 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed