{"_id":"69b0157955812b744d001d02","slug":"after-the-main-post-office-and-passport-office-sbi-bank-received-a-threatening-email-banswara-news-c-1-1-noi1402-4033743-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Banswara News: मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय के बाद SBI बैंक में आया धमकी भरा ई-मेल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banswara News: मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय के बाद SBI बैंक में आया धमकी भरा ई-मेल, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा/डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 09:30 PM IST
बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर नया बस स्टैंड के समीप मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय के बाद मोहन काॅलोनी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य बैंक में बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एक ही दिन में चंद घंटों के अंतराल में दो अलग-अलग संस्थानों में धमकी भरे ई-मेल आने से पुलिस को भी काफी भागदौड़ करनी पड़ी।
बांसवाड़ा के मोहन काॅलोनी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य बैंक की ई-मेल आईडी पर एसबीआई सर्वर से एक ई-मेल आया। इसमें सर्वर से ई-मेल को नहीं खोलने के निर्देश दिए गए। साथ ही कुछ उर्दू के शब्दों के साथ बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस पर बैंक अधिकारियों ने तत्काल जिला कलेक्टर डाॅ. इंद्रजीत यादव और जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी को सूचना दी।
स्टाफ व अन्य लोगों को निकाला बाहर
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस का जाब्ता और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। उन्होंने बैंक में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस टीम ने बैंक के कोने-कोने की तलाशी ली। हालांकि तलाशी में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, जिस पर सभी ने राहत की सांस ली।
डूंगरपुर डाकघर में भी धमकी
इधर, डूंगरपुर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई। ई-मेल पर डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना पर पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेर लिया। पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस टीमों ने डाकघर परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।