सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara News: Pardeshwar Mahadev made of 251 kg mercury

Bhilwara News: 251 किलो पारे से बने पारदेश्वर महादेव, आस्था या विज्ञान का अद्भुत संगम; जानें विशेषता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 23 Jul 2025 02:35 PM IST
Bhilwara News: Pardeshwar Mahadev made of 251 kg mercury
शिवभक्ति के पावन महीने श्रावण में राजस्थान के श्रद्धालुओं के बीच एक नया अध्याय जुड़ गया है। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड के शक्करगढ़ कस्बे में स्थित श्री संकट हरण हनुमत धाम मंदिर में स्थापित 251 किलो पारे से निर्मित पारदेश्वर महादेव शिवलिंग आज न केवल राजस्थान, बल्कि देशभर के शिवभक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। सावन मास में यहां भक्ति और दर्शनार्थियों का मेला जैसा माहौल बना रहता है। शिवलिंग के अनेक स्वरूप होते हैं, लेकिन पारे से निर्मित शिवलिंग दुर्लभतम माने जाते हैं। यह 251 किलो का पारद शिवलिंग राजस्थान में अपनी तरह का पहला और अब तक का सबसे भारी शिवलिंग है। यह दिखने में छोटा लगता है पर इसका वजन सुनकर कोई भी चकित हो सकता है। पारा (पारद) एक तरल धातु है, जिससे ठोस रूप में शिवलिंग बनाना शास्त्र सम्मत प्रक्रिया और तपस्वी संन्यासियों का कार्य है।

पारा न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी इसकी महत्ता अनंत है। तापमापी यंत्र (थर्मामीटर) से लेकर दवाओं तक, पारा एक संवेदनशील और उपयोगी धातु है। पारद शिवलिंग का निर्माण चांदी और औषधीय जड़ी-बूटियों को मिलाकर किया जाता है। इसे केवल संन्यासी संत ही बना सकते हैं, गृहस्थों को इसकी अनुमति नहीं होती। महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी महाराज बताते हैं कि पारद शिवलिंग में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का वास होता है। इसे स्पर्श, पूजन और अभिषेक करने से व्यक्ति पर किसी भी प्रकार का तांत्रिक या नकारात्मक प्रभाव नहीं होता। यह शिवलिंग मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है।

इस शिवलिंग को सिद्ध संत स्वामी नारदा नंद महाराज द्वारा महाकाल की नगरी उज्जैन में शास्त्रीय विधि से निर्मित किया गया। अमर निरंजनी आश्रम के स्वामी महामंडलेश्वर जगदीश पुरी महाराज के विशेष आग्रह पर इसे 18 फरवरी 2023 को उज्जैन से शक्करगढ़ लाया गया और 22 फरवरी को भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में स्थापित किया गया। तभी से यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का मुख्य केंद्र बन गया है।

ये भी पढ़ें- हर वर्ष होता है महादेव का स्वाभाविक जलाभिषेक, मछलियां करती हैं परिक्रमा, जानें कौन सा है मंदिर
 
सावन का महीना शिवभक्तों के लिए अत्यंत पूजनीय होता है और इस अवसर पर पारद शिवलिंग के दर्शन एवं अभिषेक का विशेष महत्व होता है। यहां मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, सूरत, ब्यावर समेत दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आकर दर्शन एवं पूजन कर रहे हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां विशाल जनसमूह की उपस्थिति से मेले का दृश्य बन जाता है।
पारद शिवलिंग की महिमा बताते हुए मंदिर के आचार्य हंस चेतन्य कहते हैं कि अगर आप किसी अन्य शिवलिंग पर 100 बार अभिषेक करते हैं, तो जितना पुण्य मिलता है, उतना पुण्य पारद शिवलिंग पर एक बार अभिषेक करने से प्राप्त होता है। श्रद्धालु दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक करते हैं और पंचामृत को प्रसाद रूप में ग्रहण करते हैं। पूजा में रुद्राभिषेक, शिव चालीसा, महामृत्युंजय जाप जैसे अनुष्ठान दिनभर चलते रहते हैं।

श्री संकट हरण हनुमत धाम केवल शिवलिंग के लिए ही नहीं, बल्कि यहां एक साथ हनुमानजी, राम दरबार, राधा-कृष्ण और पारदेश्वर महादेव के दर्शन का सौभाग्य मिलता है। तीनों मंदिरों के शिखर इतनी ऊंचाई पर स्थित हैं कि दूर से ही उनकी झलक दिखाई देती है। आश्रम के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र जोशी बताते हैं कि पारद शिवलिंग के दर्शन से त्रिदेव का आशीर्वाद मिलता है। इस विशेष शिवलिंग की स्थापना राजस्थान में पहली बार शक्करगढ़ स्थित अमर निरंजनी आश्रम में की गई है। इसका निर्माण न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और मनोबल बढ़ाने में सहायक है।

सकारात्मक ऊर्जा एक अलग ही अनुभूति
यहां दर्शन हेतु आने वाले भक्तों का कहना है कि इस मंदिर में पहुंचते ही आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। एक बार जो यहां आता है, वह बार-बार लौटकर आता है। मंदिर परिसर में फैली पवित्रता, मंत्रोच्चार की गूंज और पूजा-पाठ की सकारात्मक ऊर्जा एक अलग ही अनुभूति प्रदान करती है। महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी महाराज के अनुसार जो व्यक्ति जीवन में मानसिक तनाव, रोग या दुःख से ग्रसित है, उन्हें पारदेश्वर महादेव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। यह शिवलिंग उनके लिए उपचारात्मक शक्ति का स्रोत बनता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Barwani News: कुएं में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी; कपड़ों से हुई शिनाख्त, डिप्रेशन में थी महिला

23 Jul 2025

झज्जर में शिवरात्रि पर शिवभक्तों ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

Ujjain News: भांग का श्रृंगार व मस्तक पर चंद्र लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, भक्त हुए निहाल; लगे जयकारे

23 Jul 2025

Dhar: मांडू में कांग्रेस के जन संकल्प शिविर का हुआ समापन, सुप्रिया श्रीनेत ने विधायकों को दिया संघर्ष का मंत्र

23 Jul 2025

Bihar Voter List: बिहार चुनाव से पहले मतदाताओं की जांच, इस दिन आएगी नई ड्रॉफ्ट लिस्ट

23 Jul 2025
विज्ञापन

रोहतक: ठेका कर्मचारियों ने महिला कॉलेज के बाहर किया महिला किसान नेता का घेराव, जमकर हंगामा

23 Jul 2025

सर्वाेदय नगर में मोबाइल टावर लगाने का विरोध, किया प्रदर्शन

23 Jul 2025
विज्ञापन

खौसापुर स्कूल बंद होने पर सपाइयों ने की नारेबाजी

22 Jul 2025

तीज उत्सव, तीज क्वीन और सावन लोक नृत्य प्रतियोगिता के लिए 25 महिलाओं ने दिए ऑडिशन

22 Jul 2025

फजलगंज बस डिपो में 15 दिन से जलभराव, पानी में मच्छर पनप रहे

22 Jul 2025

बर्रा ठाकुर चौराहा रोड पर जलभराव, लोगों के लिए बनी मुसीबत

22 Jul 2025

शामली: डीजे पर खूब झूमे शिवभक्त

22 Jul 2025

मुजफ्फरनगर: शिव चौक से गुजरे हरियाणा के डाक कांवड़िये

22 Jul 2025

शामली: हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कावड़ियों को किया सम्मानित

22 Jul 2025

बागपत: राष्ट्र वंदना चौक पर किया डांस

22 Jul 2025

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मेले में घूमने की बात कहकर घर से निकला था

22 Jul 2025

सोशल मीडिया पर वायरल हुए युवक की गला रेतकर हत्या, छह के खिलाफ हत्या की रिपाेर्ट

22 Jul 2025

सिद्धनाथ घाट में डूबे दो किशोर, एक का शव मिला

22 Jul 2025

जनसुनवाई में गरमाया माहौल: समाजसेवी से एसडीएम बोले- जाते हो या थप्पड़ मारूं; जानें क्या है मामला

22 Jul 2025

कानपुर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार बड़े भाई की मौत, छोटा घायल

22 Jul 2025

Shajapur News: जिस अतिक्रमण के कारण तहसीलदार और डॉक्टर में विवाद हुआ, अब उस पर चली जेसेबी

22 Jul 2025

Meerut: भूख से तड़पकर गोवंशों की मौत, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को जेल भेजा

22 Jul 2025

Meerut: महिला और बाल कांवड़ियों में दिखा उत्साह

22 Jul 2025

Meerut: डाक कांवड़ियों का दिनभर रहा जलवा

22 Jul 2025

Meerut: मोदीपुरम में हाईवे पर डीजे कंपीटीशन

22 Jul 2025

Meerut: तोते के साथ चार धाम की यात्रा पर नितिन गोयल

22 Jul 2025

Rajsamand News: गोमती नदी का पानी झील में पहुंचा, विधायक दीप्ति महेश्वरी ने की पूजा-अर्चना

22 Jul 2025

Kota News: कंधे पर मगरमच्छ उठाकर बचाई उसकी जान, इटावा कस्बे में स्कूल के पास देखा गया था 50 किलो का जलचर

22 Jul 2025

परिवार संग व्हीलचेयर पर कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे अमित निगम, मन्नत पूरी होने की खुशी

22 Jul 2025

पानीपत: SP ऑफिस में आंबनबाड़ी कार्यकर्ता ने युवक को जड़े थप्पड़

22 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed