{"_id":"66f9222bb3220d1c120bf4f4","slug":"what-happened-that-the-dead-body-had-to-be-taken-out-of-the-grave-dausa-news-c-1-1-noi1350-2159689-2024-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa: ‘मेरे बाबा की हत्या हुई है’ भाई-भाभी पर बहनों ने लगाया आरोप; 45 दिन बाद कब्र से निकाला शव; खुलेंगे राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: ‘मेरे बाबा की हत्या हुई है’ भाई-भाभी पर बहनों ने लगाया आरोप; 45 दिन बाद कब्र से निकाला शव; खुलेंगे राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2024 04:15 PM IST
दौसा में 45 दिन पहले दफनाए गए शव को पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में निकलवाया गया। दरअसल मृतक रफीक अहमद को 15 अगस्त 2024 के दिन कब्र में दफनाया गया था। जिनकी उम्र 85 साल थी, साथ ही रफीक एक पेंशनर्स भी थे। उधर, रफीक खान को कब्र में दफनाने के बाद उसकी दो बेटियों ने अपने ही भाइयों पर आरोप लगाया था कि रफीक खान को उनके बेटों ने जहर देकर मार डाला, जिसके चलते पोस्टमार्टम तक नहीं होने दिया और उसके शव को कब्र में दफना दिया।
कोतवाली थानाधिकारी हीरालाल सैनी का कहना है कि मृतक रफीक अहमद की दो बेटी रूखसाना और शाहाजाना ने दौसा पुलिस को एक एफआईआर देकर आरोप लगाया कि उसके ही भाई भाभी सहित अन्य लोगों ने पिता को जहर देकर मारने के साथ बिना पोस्टमार्टम के शव दफना दिया था।
अब इस मामले की जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जिसको लेकर कार्यपालक मजिस्ट्रेट से परमिशन लेकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से लाश को निकलवाकर मौके पर मेडिकल पोस्टमार्टम की कार्रवाई शनिवार को गई और वापस शव को दफनाया गया है। इस मामले दूसरे पक्ष का कहना है कि बीमार होने चलते रफीक की मौत हो गई थी, जबकि पहले पक्ष ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है, लेकिन ये सब पुलिस और पोस्टमार्टम की जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।